{"_id":"bd2faf7d1b447a1b3f2713faf7aac741","slug":"new-bank-branches-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दो कदम पर मिलेगा बैंक, 700 नई शाखाएं जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दो कदम पर मिलेगा बैंक, 700 नई शाखाएं जल्द
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सितंबर तक 700 और नई बैंक शाखाएं खुलेंगी। जून महीने तक 645 शाखाएं खोली जा चुकी हैं। शासन ने नई शाखाएं खोलने के साथ ही बैंकों के रिकवरी कार्य में भी तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने मार्च 2014 तक बैंक की 3000 नई शाखाएं खोलने से जुड़ी कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने बैंकों को विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने बैंक की शाखाएं खोलने में जिला स्तर पर आने वाली दिक्कतों को जिलावार चिह्नित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुसार एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक व पंजाब नेशनल बैंक को शाखाएं खोलनी हैं।
मुख्य सचिव ने बैंक अधिकारियों को पिछड़े क्षेत्रों में खोली जाने वाली शाखाओं की सूची बीएसएनएल को उपलब्ध कराने को कहा ताकि इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की सुविधा समय से उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
बैठक में प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त माजिद अली व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।