{"_id":"5af3dbca4f1c1b23338b79d4","slug":"new-app-for-verification-of-passport-applicant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस एप से तीन दिन में वेरिफिकेशन और सात दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एप से तीन दिन में वेरिफिकेशन और सात दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट आवेदकों के सत्यापन में और तेजी लाने के लिए ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ का उपयोग किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के 17 जिलों में लागू हो रही इस व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों को ऐप की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के पासपोर्ट प्रकोष्ठ प्रभारियों को डीजीपी मुख्यालय में 15 मई से प्रशिक्षित किया जाएगा। अभी सत्यापन रिपोर्ट 21 दिन में मिल रही है, जबकि इस ऐप से तीन से चार दिनों में रिपोर्ट और एक सप्ताह में नार्मल पासपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद में क्षेत्रीय कार्यालय हैं। फिलहाल इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 17 जिलों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑन स्पॉट होगा पुलिस सत्यापन
इस ऐप के माध्यम से पुलिसकर्मी आवेदक के पते से अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे। उदाहरण के तौर पर पुलिसकर्मी ऐप पर आवेदक की डिटेल भरकर उसकी फोटो खींच कर अपलोड करेंगे। इसके बाद जैसे ही हस्ताक्षर लेकर सब्मिट करेंगे, इसकी जानकारी पासपोर्ट कार्यालय के डैश बोर्ड पर मिल जाएगी। अभी तक प्रक्रिया मैनुअल होने से इसमें समय लगता था।