फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   never take any medicine without prescription

खुद न बनें डॉक्टर, बगैर परामर्श न खाए दवाएं, विश्व किडनी दिवस पर कार्यशाला में चिकित्सकों ने दी सलाह

Fri, 12 Mar 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
never take any medicine without prescription
लोग खुद डॉक्टर न बनें। बिना डॉक्टर के परामर्श के दवा लेना उनकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। कोई बीमारी होने पर दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ये दवाएं शरीर के अन्य अंगों के साथ किडनी तक को नुकसान पहुंचाती हैं। किडनी फेल्योर के 10-20 फ ीसद मामलों का कारण दवाओं का दुष्प्रभाव ही है। यह जानकारी लोहिया संस्थान में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिलाष चंद्रा ने दी। विश्व किडनी दिवस पर संस्थान में हुए जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अभिलाष चन्द्रा ने बताया कि दवाओं का प्रभाव किडनी और लिवर पर ही पड़ता है। दर्द निवारक दवाओं का सबसे अधिक दुष्प्रभाव गुर्दे पर ही पड़ता है। कुछ एंटीबायोटिक दवाएं भी गुर्दों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती हैं। डॉ. चन्द्रा ने बताया कि लंबे समय तक गैस की दवा खाने से किडनी खराब होती है। इससे बचने के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। वजन नियंत्रित रखें और व्यायाम नियमित रूप से करें। व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी बीमारियों भी नहीं होती। उन्होंने बताया कि खून और पेशाब की जांच से गुर्दे की समस्याओं का पता चल जाता है। चालीस साल की उम्र पार करने वाले साल में कम से कम एक बाद गुर्दे की जांच जरूर कराएं। इस मौके पर गुर्दा प्रत्यारोपण करा चुके मरीज के तीमारदारों ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed