फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neurosurgery department of PGI gets second place in the country

Lucknow News: पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग को देश में दूसरा स्थान मिला

Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neurosurgery department of PGI gets second place in the country
लखनऊ। एडुरैंक एजेंसी की ग्लोबल रैंकिंग में पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग को देश में दूसरा स्थान मिला है, जबकि एशिया में नौवां और विश्व में 65वां स्थान मिला है। दिल्ली स्थित एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग को देश में पहली और विश्व में 11वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आंकलन करने वाली एडुरैंक एजेंसी ने बृहस्पतिवार को 2025 की ग्लोबल रैंकिंग जारी की है। एडुरैंक ने 183 देशों के 14,131 चिकित्सा विश्वविद्यालयों और संस्थान का मूल्यांकन किया। पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. केके दास ने बताया कि यह रैंकिंग न्यूरो सर्जरी विभाग में रोगियों का गुणवत्तापरक इलाज, देखभाल, शिक्षा और बेहतर अनुसंधान के लिए मिली है। पीजीआई का न्यूरोसर्जरी विभाग प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विभाग रहा है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

विभाग में स्कलबेस सर्जरी, क्रेनियोवर्टेब्रल जंक्शन, एंडोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी और न्यूरो ऑन्कोलॉजी समेत जटिल ऑपरेशन की सुविधा है। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की न्यूरो सर्जरी सेवाओं को न्यूरोट्रॉमा सोसाइटी ऑफ इंडिया ने मान्यता दी है। इस वर्ष देश में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी दिया गया। संस्थान में जल्द ही गामा नाइफ रेडियो सर्जरी सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed