फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Netherlands will help up to curb pollution and industrial development

यूपी को प्रदूषण नियंत्रण और औद्योगिक विकास में मदद देगा नीदरलैंड्स

Thu, 08 Aug 2019 01:11 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 08 Aug 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Netherlands will help up to curb pollution and industrial development
नीदरलैड्स के राजदूत के साथ सीएम योगी - फोटो : amar ujala
नीदरलैंड्स उत्तर प्रदेश को प्रदूषण नियंत्रण और औद्योगिक विकास में मदद देगा। डेरी उद्योग के आधुनिकीकरण के साथ प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीक भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर बुधवार को नीदरलैंड्स के राजदूत मार्टेन वैन डेन बर्ग की मुलाकात के दौरान ये बातें हुईं। इसके साथ ही यूपी और नीदरलैंड्स के बीच पूर्व में हुए समझौते को पांच वर्ष के लिए विस्तार भी दिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और खासकर यूपी के नीदरलैंड्स से प्रगाढ़ संबंध हैं। उन्होंने यूपी और नीदरलैंड्स के बीच पूर्व में हुए एमओयू को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके तत्काल बाद एमओयू को 5 वर्षों का और विस्तार देते हुए इसे वर्ष 2024 तक आगे बढ़ाने के लिए समझौता किया गया। समझौता पत्र पर मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय और नीदरलैंड्स के राजदूत ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमओयू के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई तकनीक मिल सकेगी।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि यूपी असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है, जहां विभिन्न सेक्टरों में काम करने के लिए पर्याप्त अवसर हैं। खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ गन्ना, आलू, पुष्प उत्पादन और डेरी उद्योग में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नीदरलैंड्स सरकार गंगा की सफाई और सीवेज ट्रीटमेंट में सहयोग देगी। राज्य सरकार और नीदरलैंड्स की ओर से क्षमता विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण, शोध, कार्यशाला, गोष्ठियां और शैक्षिक यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सार्वजनिक-निजी सहभागिता बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड्स के राजदूत को प्रयागराज कुंभ-2019 की एक पुस्तक भी भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed