फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nepali patients are being sold to private hospitals in Lucknow.

शर्मनाक: निजी अस्पतालों में बेचे जा रहे नेपाली मरीज, एक पर 50 हजार रुपये कमीशन कमा रहा गिरोह

Thu, 30 Jun 2022 04:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jun 2022 04:08 PM IST
सार

नेपाल से लेकर लखनऊ तक सक्रिय सिंडिकेट सरकारी संस्थानों के बजाय चुनिंदा पांच प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करा रहा है। इन निजी अस्पतालों में लाखों का बिल बनाकर मरीजों से वसूली की जाती है। मामले में शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Nepali patients are being sold to private hospitals in Lucknow.
मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केस 1: नेपाल के धनगढ़ी निवासी 24 वर्षीय ड्राइवर विनोद को सड़क हादसे में गले की हड्डी में चोट लगी। वहां के अस्पताल में इलाज के बाद उसे लखनऊ के केजीएमयू में रेफर कर दिया गया। इसी दौरान सिंडिकेट ने विनोद को एंबुलेंस से केजीएमयू ले जाने के बजाय चिनहट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां चार दिन में ढाई लाख का बिल बना दिया गया। भुगतान न करने पर मरीज को बंधक बनाया गया। आखिर में पुलिस ने उसे छुड़वाया।

विज्ञापन


केस 2 : आंतें फटने के बाद नेपाल के 40 वर्षीय प्रदीप को लोहिया संस्थान रेफर किया गया। हालांकि, नेपाल बार्डर पर एंबुलेंस चालक ने उनके परिजन को समझा दिया कि सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिलता है। मरीज की जान चली जाएगी। इसके बाद मरीज को गोमतीनगर के कठौता स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां ऑपरेशन के नाम पर तीन लाख का बिल बना। भुगतान न होने पर मरीज को बंधक बना लिया गया। रकम मिलने पर ही उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


नेपाल से लेकर राजधानी तक सक्रिय सिंडिकेट के कारनामों के ये मामले महज बानगी भर हैं। यह संगठित गिरोह नेपाल से लखनऊ रेफर होने वाले मरीजों को सरकारी संस्थानों के बजाय चुनिंदा पांच निजी अस्पतालों में भर्ती कराता है। इसके बदले इन्हें मोटा कमीशन मिलता है। काफी दिनों से चल रहे इस खेल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ममता ने बुधवार को मुख्यमंत्री व पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इस पर सीएम कार्यालय से जांच के आदेश दिए गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि गोमतीनगर में कठौता स्थित निजी अस्पताल, चौक, खदरा, पॉलीटेक्निक और अयोध्या रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सिर्फ नेपाली मरीज भर्ती किए जाने का खेल चल रहा है। इन अस्पतालों में नेपाली मरीजों की तादाद बाकी से अधिक है। इनके इलाज के नाम पर लाखों का बिल बनाया जाता है। भुगतान न मिलने पर ये अस्पताल मरीज को बंधक बनाने तक से नहीं चूकते और पैसा मिलने पर ही छोड़ते हैं।

रोजाना दो से तीन मरीज होते हैं नेपाल से रेफर

नेपाल से रोजाना दो से तीन एंबुलेंस राजधानी के सरकारी संस्थानों में भर्ती कराने के लिए मरीज लेकर निकलती हैं। हालांकि, इनमें से एक भी यहां भर्ती नहीं हो पाता है। सभी मरीज इन पांच निजी अस्पतालों के जाल में फंसा लिए जाते हैं। यहां इलाज के नाम पर इनसे मोटी कमाई की जाती है। बिल न चुकाने पर परिजनों को नेपाल वापस भेजकर रकम लेकर आने के बाद ही मरीज को छोड़ा जाता है।

एक नेपाली मरीज पर 50 हजार तक का कमीशन
राजधानी का कोई मरीज इन अस्पतालों में लाने पर एंबुलेंसवालों को 20 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, नेपाली मरीज लाने पर 50 हजार रुपये या मरीज के इलाज में खर्च रकम का 30 प्रतिशत संगठित गिरोह को मिलता है। यह रकम एंबुलेंस चालक के अलावा गिरोह के लोगों में बंटती है।

पुलिस की मदद से कसेंगे नकेल
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस पर नकेल कसने के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed