{"_id":"66fea9696b3a0ecce30436b4","slug":"nepali-citizen-arrested-for-traveling-abroad-on-fake-noc-lucknow-news-c-13-lko1027-899668-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी एनओसी पर विदेश यात्रा की फिराक में नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी एनओसी पर विदेश यात्रा की फिराक में नेपाली नागरिक गिरफ्तार
Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। नेपाली दूतावास की फर्जी एनओसी के जरिये लखनऊ से ओमान होते हुए कोलंबिया जा रहा नेपाली यात्री चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया। इमिग्रेशन ऑफिसर ने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात इमीग्रेशन ऑफिसर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक 30 सितंबर को नेपाल के सब मेट्रोपॉलिटन सिटी - 11, जिशक्ति तुलसीपुर निवासी भागीराम कुसारी काउंटर पर पहुंचा। ओमान के रास्ते कोलंबिया जाने के लिए यात्रा संबंधित दस्तावेज दिए। जांच में नेपाली राजदूतावास से जारी एनओसी फर्जी निकली। एनओसी नेपाली दूतावास की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया। बाद में नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास को ईमेल कर एनओसी की जानकारी मांगी गई।पता चला कि एनओसी उक्त कार्यालय से जारी ही नहीं हुई थी।