फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neighbour beated pregnant lady

गर्भवती महिला को बेरहमी से मारा

Sat, 04 Oct 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली Updated Sat, 04 Oct 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
neighbour beated pregnant lady

पुलिस और डॉक्टर को जनता का भगवान समझा जाता है। मगर जनता के भगवान को भी एक गर्भवती महिला पर तरस नहीं आया।

विज्ञापन


शिवरतनगंज पुलिस ने फरियादियों की अनसुनी की सारी हदें पार कर दी हैं। मठ मजरे पन्हौंना गांव में एक सप्ताह पहले पड़ोसियों की पिटाई से घायल गर्भवती महिला के परिवारजन एक सप्ताह तक थाने के चक्कर काट रहे हैं।

ये महिला सात महीने गर्भवती है। इसके बावजूद पुलिस को उस पर रहम नहीं आया। यही नहीं सीएचसी में भी डॉक्टरों ने पुलिस केस बता कर उसका इलाज नहीं किया।

एसपी के आदेश के बाद जागी पुलिस ने शुक्रवार को महिला को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल गौरीगंज भेजा है।

हालत गंभीर, इलाज का इंतजार

neighbour beated pregnant lady

मठ मजरे पन्हौंना गांव की नीतू पत्नी शैलेंद्र ने बताया कि बीती 27 सितंबर को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी।

इसी दौरान पड़ोसी परिवार के तीन लोग वहां आए। दरवाजे पर कपड़े फैलाने को लेकर पहले गालीगलौज की फिर लात-घूसों से उसे पीटा।

चीख-पुकार पर लोगों ने उसे बचाया। परिवारजनों का कहना है कि पड़ोसियों की पिटाई से नीतू काफी चोटें आईं, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।

घर वाले उसे लेकर सीएचसी सिंहपुर गए, जहां डॉक्टर ने थाने में एफआईआर लिखाने की बात कहकर उसे वहां से लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed