{"_id":"6a39a62e999956901b076654","slug":"neighbors-were-troubled-by-commercial-activities-in-the-residential-area-lucknow-news-c-13-lko1070-1795805-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों से परेशान थे पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों से परेशान थे पड़ोसी
विज्ञापन
अलीगंज में अग्निकांड के बाद होता राहतकार्य।
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में सोमवार दोपहर जिस बहुमंजिला भवन में आग लगी, वह आवासीय इलाके में बनाई गई है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों के चलते पड़ोसी परेशान थे। वाहनों की पार्किंग, भीड़भाड़ व आए दिन होने वाली किचकिच को लेकर पड़ोसियों ने कई बार शिकायतें भी कीं।
आंचलिक विज्ञान नगरी से आगे बढ़ने पर दाहिनी ओर जो सड़क है, वहां आगे रिहायशी इलाका है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उस तरफ 15 मकान हैं। इन मकानों में एक गली से अगली गली के बीच स्थित इन मकानों में सिर्फ दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान ही हैं, जिसमें से एक में सोमवार को आग लग गई। पड़ोस में रहने वाली महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि व्यावसायिक गतिविधियों के चलते पड़ोसियों का चैन से रहना मुहाल हो गया था। पार्किंग को लेकर किचकिच होती थी। इतना ही नहीं लोगों की आवाजाही के चलते भी कहासुनी की नाैबतें आती रही हैं।
अलीगंज में जहां हादसा हुआ है, उसके सामने गहरा नाला है। इस नाले पर कई जगहों पर पत्थर नहीं हैं। इससे लोगों के नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है। लिहाजा सोमवार को जब दुर्घटना हुई तो रात के अंधेरे में नाले में लोग गिर न जाएं, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
यूट्यूबर और इंफ्लुएंसरों भी पहुंचे
अलीगंज में आग की घटना की सूचना मिलते ही यूट्यूबर और इंफ्लुएंसरों का भी जमावड़ा हो गया, जिसे हटाने में सुरक्षाकर्मियों को देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी। रीलबाजों को कई बार माैके से खदेड़ा गया।
उठा ले गए डाॅग फूड के पैकेट
बहुमंजिला भवन के निचले तल पर जानवरों के खानपान पेट फूड की दुकान थी। यह भी आग में जलकर खाक हो गई। इसके बाद माैके पर बचे डाॅग फूड के पैकेटों को भी लोग उठा ले गए।