फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Neighbor entered the house and shot the girl, she is fighting for her life in trauma center

Lucknow: घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Thu, 10 Apr 2025 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

लखनऊ के पारा इलाके में भाई से बढ़ते मेलजोल से नाराज युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Neighbor entered the house and shot the girl, she is fighting for her life in trauma center
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारा के हंसखेड़ा इलाके में बुधवार देर रात सतीश यादव ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवती (24) को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे ट्राॅमा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली युवती के पेट में लगी है। आरोपी अपने भाई संदीप यादव से युवती के बढ़ते मेलजोल से नाराज था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी पड़ोसी युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। युवती की मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज सुनकर युवती भी बाहर आ गई। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी भड़क उठा और असलहा निकाल कर उसको गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग व मोहल्ले वाले मदद के लिए दौड़े। इस पर आरोपी सतीश असलहा लहराते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ: दिन में छाया रात के जैसा अंधेरा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने से पारा एकदम से लुढ़का
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: सिगरेट पीने वालों की संख्या गुटखा खाने वालों से दस गुना ज्यादा, एनर्जी ड्रिंक की खपत तेजी के साथ बढ़ी


आरोपी के भाई ने युवती को अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद आरोपी के भाई संदीप यादव ने घायल युवती को उसके भाई की मदद से ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पाकर पारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतीश की तलाश में मोहल्ले में कई जगह दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा।

इंस्पेक्टर का कहना है कि सतीश की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए मारी युवती को गोली
इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि अभी तक की गई छानबीन में इस बात का पता चला है कि युवती और आरोपी सतीश के भाई संदीप यादव के बीच कुछ दिनों से नजदीकियां बढ़ गई थीं। यह बात सतीश को पसंद नहीं थीं और वह इसका विरोध कर रहा था। इसी खुन्नस के चलते उसने युवती की हत्या का प्रयास किया। जांच में यह भी पता चला है कि संदीप यादव के खिलाफ पुलिस पहले जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed