फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neha Singh Rathore will have to submit a medical report

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर को देनी होगी मेडिकल रिपोर्ट

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Neha Singh Rathore will have to submit a medical report
शनिवार की रात हजरतगंज थाने से जातीं नेहा सिंह राठाैर, साथ में पति हिमांशु सिंह। 
लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नेहा ने देरी से बयान दर्ज कराने के सवाल पर पुलिस को बताया कि वह
विज्ञापन


बीमार थीं। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ में नेहा ने कहा था कि उन्हें बुखार था और गले में दिक्कत थी। इस वजह से बयान दर्ज कराने देर से आईं। हजरतगंज पुलिस ने उन्हें मेडिकल रिपोर्ट के साथ दोबारा आने के लिए कहा है।

पुलिस का कहना है कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी नेहा बयान दर्ज कराने नहीं आ रही थीं। शनिवार देर शाम वह पति के साथ थाने पहुंची थीं। बयान दर्ज कराने के बाद वह लौट गईं। नेहा का कहना था कि उन्हें दो सप्ताह पहले ही नोटिस मिला था। नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


गुडंबा के वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म-जाति के आधार पर दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया है। एसीपी विकास कुमार जायसवाल का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article