फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neha Singh Rathore reached Hazratganj police station to record her statement

Lucknow News: हजरतगंज थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचीं नेहा सिंह राठौर

Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neha Singh Rathore reached Hazratganj police station to record her statement
हजरतगंज थाने से वापस जातीं नेहा सिंह राठौर साथ में पति हिमांशु सिंह। 
लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को हजरतगंज थाने में पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचीं। चार घंटे बाद वह लौट गईं।
विज्ञापन


नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है। गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहा सिंह ने राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने और धर्म व जाति के आधार पर समुदायों के बीच अपराध के लिए उकसाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट कीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहा ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों पर सवाल उठाकर और देशविरोधी बातें कहकर समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ने व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयानों को पाकिस्तान में खूब सराहा गया।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद नेहा सिंह को जाने दिया गया। थाने में मौजूद नेहा ने मीडिया से कहा कि वह पुलिस की जांच में सहयोग के लिए पहुंची थीं।

हजरतगंज थाने से वापस जातीं नेहा सिंह राठौर साथ में पति हिमांशु सिंह। 

हजरतगंज थाने से वापस जातीं नेहा सिंह राठौर साथ में पति हिमांशु सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed