फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   negotiations with the city commissioner failed

नगर आयुक्त से वार्ता विफल, कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासन के कमेटी बनाने पर राजी नहीं कर्मचारी नेता

Wed, 17 Feb 2021 01:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
negotiations with the city commissioner failed
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मुद्दे पर मंगलवार शाम नगर आयुक्त और नगर निगम कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता विफल हो गई। जिसे लेकर नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसका सीधा असर नगर निगम के कामकाज पर पड़ा।

विज्ञापन


मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक के विरोध में नगर निगम कर्मचारी एक सप्ताह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को भी नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों प्रदर्शन किया। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर सभी जोन के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन है। इससे पहले मंगलवार को कर्मचारियों ने महापौर को मिलकर ज्ञापन दिया। उसके बाद शाम को नगर आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता तो की मगर बात बनी नहीं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति को लेकर पहले कार्यदायी संस्था से योग्यता और जरूरत के आधार पर रखने की बात की, जिस पर कर्मचारी नेताओं ने आपत्ति की। इस पर नगर आयुक्त ने एक कमेटी बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि कमेटी केस टू केस परीक्षण करेगी। उसके बाद नियुक्ति की जाएगी। कर्मचारी नेता उस पर भी राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कमेटी पहले से परीक्षण कर चुकी है तो फिर नियुक्ति की जाए। इसपर नगर आयुक्त सहमत नही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था हो लागू
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा व उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति की व्यवस्था जैसे थी वैसे ही रहे। उसमें किसी तरह का बदलाव मंजूर नहीं।


नगर आयुक्त अजय द्विवेेदी का कहना है कि कर्मचारी नेताओं से वार्ता हुई है। उनसे कहा गया है कि कमेटी बनाकर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति से पहले कमेटी केस टू केस परीक्षण करेगी। वार्ता में तो कर्मचारी नेताओं ने विरोध नहीं किया, अब अगर वह आंदोलन कर रहें हैं तो यह वह जानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed