फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negotiations failed, city buses remained parked at the depot, and passengers waited on the roads.

Lucknow News: वार्ता विफल, डिपो में खड़ी रहीं सिटी बसें, यात्री सड़कों पर करते रहे इंतजार

Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Negotiations failed, city buses remained parked at the depot, and passengers waited on the roads.
दुबग्गा डिपो में प्रदर्शन करते सिटी बस के कर्मचारी।
लखनऊ। सिटी बसों का संचालन दूसरे दिन भी ठप रहा। यात्री बसों का इंतजार करते रहे। सिटी ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। इससे तकरीबन 20 हजार दैनिक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मैनपावर कंपनी ने 40 से अधिक कर्मचारी बुलाए हैं, जिससे रविवार को बसों का संचालन आंशिक रूप से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिटी ट्रांसपोर्ट कर्मियों को विभागीय संविदा से हटाकर आउटसोर्स पर भेजा जा रहा है। इसके विरोध में 500 से ज्यादा चालक-परिचालक और कर्मचारी विरोध पर उतर आए हैं। तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के पास वर्तमान में कुल 140 बसें हैं। इनमें से मात्र 100 का ही संचालन हो पाता है। इन बसों के संचालन के लिए करीब 500 चालक और परिचालक के साथ कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


बवाल की आशंका

दुबग्गा डिपो पर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि बसों का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में बाहर से बुलाए गए कर्मचारियों से बसों का संचालन कराने की कोशिश की जाती है तो बवाल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एहतियातन सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed