Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence in revenue matters... Lekhpal submitted wrong report, investigation ordered

Lucknow News: राजस्व के मामलों में लापरवाही... लेखपाल ने लगाई गलत रिपोर्ट, जांच के आदेश

Sun, 16 Nov 2025 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Negligence in revenue matters... Lekhpal submitted wrong report, investigation ordered
समाधान दिवस में समस्या सुनते अ​धिकारी।
लखनऊ। समाधान दिवस पर डीएम विशाख जी ने बख्शी का तालाब तहसील में सुनवाई की। राजस्व मामले में लापरवाही बरतने वालों को फटकार लगाई। जमीन के एक मामले में कानूनगो व दो लेखपालों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगा। प्रकरण को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बीकेटी के हरदौरपुर निवासी रूप नारायण मिश्र ने डीएम से शिकायत की कि गांव के पूर्व लेखपाल सुखबीर ने भूमाफिया के साथ मिलकर जमीन मामले में गलत रिपोर्ट लगा दी। यही काम एक अन्य लेखपाल ने भी किया, जबकि जमीन पर प्रार्थी का ही कब्जा है। कमरा भी बना है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर से जांच कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

इसी तरह करन कुमार ने शिकायत की कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लेखपाल व कानूनगो मवई खंतारी गांव में जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। मामले में डीएम ने तहसीलदार से कहा कि सोमवार को पैमाइश कराकर रिपोर्ट भेजें। अजय कुमार ने बताया कि बिना किसी आदेश के लेखपाल सर्वेश ने एक जमीन की पैमाइश की, जिससे वहां विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश करवाने की मांग की। एडीएम टीजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कुछ सरकारी व निजी जमीन पर कब्जे की भी शिकायतें आईं, जिनमें अफसरों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तहसील में लगी लिफ्ट बंद देखी तो डीएम ने एसडीएम से कहा कि जो भी समस्या हो, उसे दूर कराकर लिफ्ट चालू कराएं, ताकि वहां आने वाले बुजुर्गों व महिलाओं को सहूलियत हो। बीकेटी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने एसीपी कोर्ट का संचालन तहसील परिसर में ही करने की मांग की।
सरकारी स्कूल के पास चल रही शराब की दुकान
गरीब जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने शिकायत की है कि उसरना चौराहे के पास सरकारी स्कूल से चंद कदम की दूरी पर देसी शराब की दुकान खुली है। इसलिए दुकान बंद कराई जाए। डीएम ने जांच के लिए आबकारी विभाग को निर्देशित किया है।
जमीन कब्जे की शिकायतों की भरमार
सरोजनीनगर तहसील में समाधान दिवस के दिन अधिकतर अफसर नदारद रहे। नायब तहसीलदार शालिनी तिवारी ने जनसुनवाई की। नानमऊ तिरवा निवासी जगदीश सिंह ने लेखपाल व एक दरोगा पर आरोप लगाते हुए शिकायत की कि विपक्षी ने इन दोनों की शह पर उनकी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। विरोध पर धमकी दी गई। नायब तहसीलदार ने मामले में अफसरों को मौके पर जाकर जांच करने को कहा है। मलिहाबाद, सदर तहसील में भी जमीन विवाद संबंधी तमाम शिकायतें आईं।
लेखपाल व दरोगा पर गंभीर आरोप

मलिहाबाद तहसील में माधोपुर गांव निवासी सुनीता ने लेखपाल व एक दरोगा पर जमीन कब्जाने व धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि पति की मृत्यु के बाद गांव के ही विपक्षी के साथ लेखपाल और एक दरोगा ने सांठगांठ कर ली। वह अब मकान व जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। 11 नवंबर को लेखपाल घर के सामने की जमीन की नापजोख कर रहे थे, जब उन्होंने पैमाइश संबंधी आदेश मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगे। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

पंचायत सचिव की लापरवाही से अटके काम
मोहनलालगंज तहसील में एडीएम एफआर राकेश कुमार सिंह से गोसाईंगंज के मगहुवा में तैनात पंचायत सचिव की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव गांव नहीं जाते, जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भटकना पडता है। आरोप लगाया गया कि फोन करने पर सचिव अभद्रता करते हैं। एडीएम ने बीडीओ गोसाईंगंज को सचिव पर लगे आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए।
कुल शिकायतें - 520
मौके पर निस्तारण - 113। इनमें से 68 शिकायतों का डीएम ने खुद किया निस्तारण

समाधान दिवस में समस्या सुनते अधिकारी।

समाधान दिवस में समस्या सुनते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article