फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence in erecting poles in Diguria, villagers fear accident

Lucknow News: डिगुरिया में खंभे लगाने में लापरवाही, ग्रामीणों को हादसे का डर

Sun, 03 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence in erecting poles in Diguria, villagers fear accident
खंभे लगाने में मनमानी।
गुडंबा। आईआईएम रोड स्थित रामचंद्र मिशन विद्युत उपकेंद्र की कार्यशैली पर डिगुरिया के ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। 11 केवी रायपुर रोड फीडर के तहत आने वाले इस गांव में 22 अप्रैल को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लगाए गए नौ खंभों से करीब तीन लाख रुपये की एलटी लाइन चोरी हो गई थी। अब लाइन दुरुस्त की जा रही है, मगर यह कार्य विवादों में घिर गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर आनन-फानन में काम निपटा रहा है। लाइन बहाली के नाम पर जो नए खंभे लगाए जा रहे हैं, उन्हें बिना मजबूत आधार के ही खड़ा कर दिया गया है। यही नहीं, विभाग ने मनमर्जी के अनुसार खंभों को खेतों के बीच में गाड़ दिया है। बिना ठोस आधार के खड़े ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। ही नहीं, एलटी लाइन के टूटे टुकड़ों को जोड़कर काम चलाया जा रहा है, जिससे फाल्ट और लाइन टूटने का खतरा और बढ़ गया है। वहीं, अवर अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि खंभों की ग्राउटिंग बाद में कराई जाएगी। हालांकि, बिजली विभाग के तकनीकी नियमों के अनुसार, खंभा लगाने के तुरंत बाद ग्राउटिंग अनिवार्य है और उसके सूखने के बाद ही केबल बांधी जानी चाहिए।

खंभे लगाने में मनमानी।

खंभे लगाने में मनमानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed