फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence found in Youth Self-Employment Scheme, 386 cases pending

Lucknow News: युवा स्वरोजगार योजना में मिली लापरवाही, 386 मामले लंबित

Tue, 12 Nov 2024 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence found in Youth Self-Employment Scheme, 386 cases pending

विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मंडल स्तर पर लापरवाही की जा रही है। योजना संबंधी 386 मामले लंबित हैं। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने जब लाभार्थी परक योजनाओं को लेकर बैंकों की ओर से आ रही समस्याओं पर समीक्षा बैठक तो कलई खुल गई। उन्होंने मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ओडीओपी, मुख्यमंत्री ग्राम रोजगार योजना, पशुपालन व मत्स्यपालन योजनाओं की समीक्षा की। खासकर इस बात की चर्चा की गई कि योजनाओं को लेकर जो ऋण व्यवस्था है उसमें दिक्कत तो नहीं आ रही है। बैंक अफसरों से मंडलायुक्त ने कहा, वह योजनाओं को लेकर मिशन मोड में काम करें। इससे जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। बैंकों की जो शाखाएं लापरवाही बरतेंगी उनकी रिपोर्ट बैंक के अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




आजीविका मिशन में भी लापरवाही

समीक्षा के दौरान पाया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत सीसीएल की प्रगति असंतोषजनक है। लिहाजा उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिए गए कि वह ब्लॉकवार व बैंक की शाखावार रोस्टर तैयार कर सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed