फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   negative effect of azam and amit shah hate speeches

क्या होगा, शाह-आजम पर पाबंदी का नतीजा

Sun, 13 Apr 2014 02:39 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
negative effect of azam and amit shah hate speeches

ध्रुवीकरण के लिहाज से फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले अमित शाह और आजम खां पर पाबंदी लगने के बाद भाजपा-सपा के नफा-नुकसान को लेकर गुणा-भाग लगाया जाने लगा है।

विज्ञापन


दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है उनमें लगभग आधा दर्जन सीटें मुस्लिम बहुल हैं।

दोनों दलों की नजरें इन सीटों पर वोटों के ध्रुवीकरण पर लगी हैं। शाह और आजम अपनी मुहिम को अब पर्दे के पीछे से अंजाम देंगे।

38 से 52 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली इन सीटों पर वोटरों को लुभाने में बसपा और कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं।

तीखे बोलों ने माहौल गरमाया

negative effect of azam and amit shah hate speeches

पहले चरण के मतदान से पहले अमित शाह और आजम खां के तीखे बोलों ने वेस्ट यूपी के माहौल को काफी गरमाया।

अधिकतर सीटों पर वोटों का ध्रुवीकरण होता नजर आया। दूसरे चरण की कई सीटों का मिजाज भी कमोबेश पहले चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों जैसा है।

नगीना, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर जैसी सीटों पर मुस्लिम वोटों की तादाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तुलना में ज्यादा है। रामपुर में सर्वाधिक 52 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं।

अन्य सीटों पर भी 38 से 45 प्रतिशत मुसलमान हैं। अकेले मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण यहां की सियासी तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा का समीकरण तोड़ना है चुनौती

negative effect of azam and amit shah hate speeches

बरेली, आंवला, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में भी मुस्लिम वोट अच्छी संख्या में हैं।

भाजपा की योजना इन इलाकों में हिंदू वोटों को एकजुट करने की है तो सपा मुस्लिम वोटों पर पकड़ कमजोर नहीं होने देना चाहती।

इन इलाकों में कई सीटों पर बसपा ने दलित-मुस्लिम समीकरण बनाने की कोशिश की है, जो दूसरे दलों पर भारी पड़ सकता है। शायद इसीलिए भाजपा और सपा दोनों ही इसे तोड़ना चाहती हैं।

भाजपा महासचिव अमित शाह ने पहले चरण वाली सीटों पर दलित वोटों को लेकर काफी कसरत की। दलित वोटों के एक छोटे हिस्से का रुझान मतदान के समय भाजपा की तरफ नजर भी आया।

इसी तरह मुस्लिम वोटों की एकजुटता के लिए सपा ने आजम खां को आगे किया। पहले चरण में कुछ सीटों पर सपा के पक्ष में मुस्लिम खड़े दिखाई पड़े।

विज्ञापन

मुस्लिम मतदाताओं पर मारामारी

negative effect of azam and amit shah hate speeches

भाजपा और सपा के इन दोनों हॉट नेताओं के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगने से हालांकि ध्रुवीकरण का संदेश तो चला गया लेकिन कार्यकर्ताओं और पब्लिक में अब उनकी मौजूदगी नहीं दिखेगी।

इससे कुछ नुकसान भी हो सकता है। अमित शाह आम तौर पर बड़ी सभाएं करने के बजाय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के असरदार लोगों के सम्मेलनों में जोशीले ढंग से बोलते हैं।

इसके विपरीत आजम जनसभाओं में फिरकापरस्त ताकतों पर आक्रामक अंदाज में हमला करते हैं। प्रचार पर रोक के चलते वे सम्मेलन और सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर सपा-बसपा और कांग्रेस के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर मारामारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed