{"_id":"69f65556fec809fb930cde35","slug":"neet-today-amid-tight-security-arrangements-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1720108-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच नीट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच नीट आज
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगा। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी में कुल 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 37,176 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रवेश प्रक्रिया को भी पूरी तरह सख्त बनाया गया है, जिसमें प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र की गहन जांच के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है।
परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। वहीं, अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न लगाएं। केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद रहेंगी।