फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neet PG mop up counseling.

नीट पीजी मॉप अप काउंसलिंग आज से, छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Thu, 25 May 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
neet PG mop up counseling.

नीट पीजी मॉप अप काउंसलिंग बृहस्पतिवार से संजय गांधी पीजीआई टेलीमेडिसिन सेंटर में होगी। पहली और दूसरी काउंसलिंग के छूटे अभ्यार्थियों को इसमें मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के पहले से पंजीकृत अभ्यार्थियों के लिए 26 को काउंसलिंग होगी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अनीता भटनागर जैन ने बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग का सेकेंड राउंड 23 मई को खत्म हुआ था।

भारत सरकार और हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मॉप अप राउंड की काउंसलिंग 25 मई को होगी। इसमें राजकीय क्षेत्र के मेडिकल व डेंटल कॉलेज, आईएमएस बीएचयू वाराणसी, जेएनएमसी एएमयू अलीगढ़ के लिए पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। मॉप अप राउंड की ऑन स्पॉट सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन

दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एनआईसी की साइट पर

neet PG mop up counseling.

26 को रात 12 बजे के बाद व 27 की रात 12 बजे तक केवल निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एनआईसी की साइट पर खोली जाएगी। इसमें पंजीकरण के लिए सभी नीटी पीजी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। नई मेरिट सूची 28 को वेबसाइट पर उलब्ध कराई जाएगी।

29 व 30 को री-रजिस्ट्रेशन की सूची के आधार पर टेलीमेडिसिन सेंटर एसजीपीजीआई में ऑन स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उप्र लखनऊ के पक्ष में ट्यूशन फीस का डिमांड ड्रॉफ्ट ले जाना होगा। ये ड्रॉफ्ट संबंधित कॉलेज को दे दिया जाएगा।

नीट पीजी 2017 की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश पाने वाले छात्रों की अंतिम सूची 31 मई को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जैन ने बताया कि काउंसलिंग बोर्ड में पांच अतिरिक्त सदस्यों का समावेश किया गया है। इसमें अल्पसंख्यक डीम्ड विवि, निजी मेडिकल कॉलेजों व डेंटल कॉलेजों की एसोसिएशन के प्रतिनिधि सम्मिलित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed