{"_id":"2e0c5c92c6bd796f80a4606bdcb1afb5","slug":"neeraj-bora-left-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरा ने छोड़ा 'हाथ', देंगे राजनाथ का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरा ने छोड़ा 'हाथ', देंगे राजनाथ का साथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक उठापटक अपने पूरे चरम पर है। नेताओं का पार्टी छोड़ना-बदलना जारी है। खबर मिल रही है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहर कांग्रेस प्रमुख नीरज बोरा ने पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया को दिए अपने पत्र में कहा है कि फिलहाल वह किसी पार्टी को ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं लेकिन वह भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह को वोट देंगे।
नीरज बोरा का कहना है कि वह एक आम नागरिक के रूप में लखनऊ में रहेंगे और अपने मत का प्रयोग करेंगे।
नीरज कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत नेता के रूप में देखे जाते रहे हैं और पार्टी से अलग होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
नीरज बोरा के अचानक कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीरज भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।
उन्होंने अपने पत्र में लखनऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए लिखा है कि इस समय उन्हें राजनाथ सिंह के अलावा और कोई भी उम्मीदवार ईमानदार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि राजनाथ सिंह प्रदेश और देश को ताकत देने का माद्दा रखते हैं।
लखनऊ के लिए भाजपा ने बहुत कुछ किया
नीरज बोरा का कहना है कि कांग्रेस, बसपा, और सपा किसी भी पार्टी में राजनाथ की तरह मजबूत उम्मीदवार नहीं है।
उन्होंने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा है कि लखनऊ के लिए भाजपा ने बहुत कुछ किया है। रिंग रोड हो, शहीद पथ का निर्माण हो, अटल जी के नेतृत्व में राजनाथ सिंह ने बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन