{"_id":"649bbb9e9e9ddd99e7064d53","slug":"nda-meet-on-sonelal-jayanti-samaroh-in-lucknow-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दलों की बैठक को करारा जवाब देने की तैयारी: एनडीए की एकता का गवाह बनेगा सोनेलाल जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दलों की बैठक को करारा जवाब देने की तैयारी: एनडीए की एकता का गवाह बनेगा सोनेलाल जयंती समारोह
Wed, 28 Jun 2023 10:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:19 AM IST
सार
अपना दल (एस) ने एनडीए के सभी दलों को समारोह में आमंत्रित किया है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। समारोह के जरिए विपक्ष की पटना बैठक का जवाब देने की तैयारी है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह भी समारोह में होंगे शामिल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपना दल (एस) के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ में होने वाला समारोह राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (एनडीए) की एकता का गवाह बनेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले समारोह के लिए अपना दल (एस) की मुखिया और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने एनडीए के सभी सहयोगी दलों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में काबिज होने से रोकने के लिए बीते दिनों पटना में विपक्षी दलों ने बैठक की थी। इसमें कांग्रेस सहित देश के प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक, आदेश जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता और पसमांदा मुस्लिम बनेंगे बीजेपी के चुनावी हथियार, पीएम मोदी ने दिया एजेंडा
सूत्रों के मुताबिक सोनेलाल की जयंती पर लखनऊ में होने वाले समारोह में एनडीए के सभी दल एक मंच पर जमा होकर विपक्ष की पटना बैठक का करारा जवाब देंगे। जानकारों का मानना है कि अगर कार्यक्रम में एनडीए के सभी दलों के नेता मंच पर जमा हुए तो लखनऊ से पूरे देश में लोकसभा चुनाव के लिए संदेश जाएगा।