फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCR announce cancelled train list

आने वाले पांच दिन ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पढ़े ये खबर

Fri, 17 Jul 2015 11:18 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला,इलाहाबाद
राहुल शर्मा/अमर उजाला,इलाहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
NCR announce cancelled train list

इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग(आरआरआई) रूम में लगी आग की घटना के एक माह बाद भी इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन अब तक सामान्य नहीं हो सका है।

विज्ञापन


हर रोज रेलवे दर्जनों ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। सिर्फ 17 जुलाई से 21 जुलाई की अवधि की बात करें तो इस दौरान रेलवे कुल 306 ट्रेनों को निरस्त करने जा रहा है। इसमें तकरीबन आधी संख्या राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली ट्रेनों की है।
विज्ञापन


ट्रेनों का निरस्तीकरण कब तक रहेगा, इसका सटीक जवाब रेलवे अफसर नहीं दे पा रहे हैं। अफसर सिर्फ हर रोज ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची ही जारी कर अपने काम की इतिश्री कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे ने ऑल इंडिया लेवल पर ट्रेनों के निरस्तीकरण की जो सूची जारी की है, उसने यात्रियों की मुश्किल और बढ़ा दी है।

निरस्त होने वाली ट्रेनों में तकरीबन आधी संख्या राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली ट्रेनों की है, जबकि उत्तर मध्य रेलवे की 14 ट्रेनें शामिल हैं।

किस दिन कितनी ट्रेनें निरस्त

NCR announce cancelled train list

गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, पटना, मुंबई, नागपुर, इलाहाबाद और जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को भी यहीं से कंट्रोल किया जाता है।

17 जुलाई को रेलवे ने जहां 56 ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है, वहीं 18 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 62 हो गई है। 19 जुलाई को 59, 20 जुलाई को 67 एवं 21 जुलाई को कुल 62 ट्रेनें निरस्त की जा रही है।

निरस्त रहने वाली ट्रेन की सूची में जीटी एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पतालकोट एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति, महानगरी, इलाहाबाद-अहमदाबाद, आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति, कर्नाटक एक्सप्रेस, पुणे-पटना जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed