बेसिक शिक्षा में 2019-20 शैक्षिक सत्र से ही लागू हो सकेगा NCERT सिलेबस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2019-20 से ही लागू हो सकेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा गत वर्ष ही होने से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2018-19 से ही एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी पूरी की है।
कक्षा 9 से 12वीं तक एनसीइआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें प्रकाशित भी हो गई है। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने की घोषणा नई होने से विभाग के अधिकारी परेशान है।
'नई पुस्तकों को प्रकाशित करने की अनुमति मिल गई है'
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम को बेसिक शिक्षा परिषद से अनुमोदित कराया गया है। नई पुस्तकों को प्रकाशित कराने के लिए शासन से अनुमति भी मिल गई है। ऐसे में अब 1 अप्रैल से शुरू होने रहे शैक्षिक सत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू करना विभाग के लिए मुश्किल भरा है।
विभाग के अधिकारियों ने सैद्धांतिक सहमति दी है कि शैक्षिक सत्र 2019-20 से ही बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। आगामी सत्र में एससीइआरटी का पाठ्यक्रम ही लागू रहेगा।