{"_id":"6992341a85b2cd82930868c5","slug":"nbri-to-host-a-grand-kumbh-of-colours-again-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1608228-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनबीआरआई में फिर सजेगा रंगों का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनबीआरआई में फिर सजेगा रंगों का महाकुंभ
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान का केंद्रीय लॉन आगामी 14 व 15 मार्च को एक बार फिर रंगों की इंद्रधनुषी आभा से दमकेगा। यहां सजने वाला दो दिवसीय बोगनवेलिया महोत्सव का आयोजन देश में बोगनवेलिया की सबसे बड़ी और विविध संग्रह प्रदर्शनी के ताैर जाना जाता है। आयोजन के लिए संस्थान ने प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
इस बार महोत्सव में 1960 के दशक से विकसित और संरक्षित की गई दुर्लभ व आकर्षक किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। आगंतुकों को विभिन्न रंगों, अनोखी आकृतियों, बोन्साई नमूनों, टोपियरी कलाकृतियों और नई विकसित प्रजातियों का सजीव प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा।
होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में व्यक्तिगत प्रतिभागियों, संस्थानों और नर्सरियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी होंगी। एकल गमले, बहु-ग्राफ्टेड पौधे, विभिन्न पत्तियों वाली किस्में, बोन्साई, टोपियरी, लैंडस्केपिंग मॉडल और रंगीन फोटोग्राफी जैसी श्रेणियां शामिल रहेंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ समग्र विजेता को प्रतिष्ठित ‘महानिदेशक ट्रॉफी’ प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
एनबीआरआई के निदेशक डॉ. एके. शासनी ने बताया कि महोत्सव के जरिये शहरी हरियाली, टिकाऊ लैंडस्केपिंग और सजावटी बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव में प्रदेश भर से बागवानी विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के जुटने की संभावना है।