फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NBCC pull back its name from upgradation of Charbagh Railway station project.

चारबाग रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की योजना को लगा झटका, एनबीसीसी ने पीछे खींचे हाथ

Tue, 24 Nov 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Nov 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
NBCC pull back its name from upgradation of Charbagh Railway station project.
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : डेमो

एनबीसीसी ने चारबाग रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन से हाथ पीछे खींच लिए हैं। उसके हट जाने से स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की योजना को झटका लगा है। इससे 1800 करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी और वक्त लगेगा। वहीं, तय मियाद में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद भी धूमिल हो रही है।

विज्ञापन


यह बात उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल के पहले लखनऊ दौरे में निकलकर सामने आई है। उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर मंडल में चल रहे रेलवे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर हुई प्रेसवार्ता में डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) और नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन(एनबीसीसी) को मिलकर करना था लेकिन इस प्रोजेक्ट से एनबीसीसी हट गई है। अब जब नई एजेंसी शामिल होगी, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। पीपीपी मॉडल पर स्टेशन का अपग्रेडेशन होगा।
विज्ञापन


बता दें कि चारबाग रेलवे स्टेशन को अपडेट करने का प्रोजेक्ट करीब 2 साल पहले तैयार किया गया था। इसके लिए 1800 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई। एनबीसीसी व आरएलडीए ने करीब 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था भी की लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी व कोरोना भी बना एक वजह

दरअसल चारबाग रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन जिस मॉडल पर होना था। उसके अंतर्गत रेलवे की जमीनों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर होने वाली आमदनी से स्टेशन का निर्माण कार्य करवाया जाना था लेकिन नोटबंदी और फिर कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे की जमीनों का कमर्शियल इस्तेमाल का प्रोजेक्ट अधूरा ही रह गया जबकि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से चार रेलवे कॉलोनी खाली करवा कर आरएलडीए को काफी पहले ही सौंपी जा चुकी हैं।

इस प्रोजेक्ट को 2021 तक पूरा करना था, लेकिन अब एनईसीसी के पीछे हट जाने से यह प्रोजेक्ट अपने समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन के अंतर्गत बेसमेंट पार्किंग, सेकंड एंट्री का डेवलपमेंट, लिफ्ट स्क्लेटर और तमाम यात्री सुविधाओं के कार्य होने थे।

यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
जीएम आशुतोष गंगल ने मंगलवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। डीआरएम संजय त्रिपाठी और सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल के साथ उन्होंने स्टेशन पर बने नए फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 के वॉशेबल एप्रन, आलमबाग की ओर बनी सेकंड एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, डॉरमेट्री, बुकिंग काउंटर आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए और यात्रियों से अपील की कि मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ज़रूर करें। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्य सचिव व मंडल के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

इलेक्ट्रिक इंजनों के लिए 'ट्रिप शेड'

चारबाग रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजनों की ट्रिपिंग की मेंटिनेंस के लिए सेकंड एंट्री के पास बने नए शेड का उद्घाटन जीएम ने किया। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि इससे चारबाग पहुंचने वाले इलेक्ट्रिक इंजनों की ट्रिपिंग की मेंटिनेंस आसान हो जाएगा। दरअसल एक नियत समय तक इलेक्ट्रिक इंजन के चलने के बाद उसकी ट्रिपिंग की मेंटिनेंस होती है, ऐसे में यह ट्रिप शेड राहत देगा।

जल्द चारबाग के आउटर बनेंगे फोरलेन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ियों को आउटर पर नहीं खड़ा करना पड़ेगा। जिया में बताया कि चारबाग स्टेशन से दिलकुशा केबिन और आलमनगर केबिन तक फोरलेन बनाया जाएगा जबकि अभी सिर्फ टू लेन ही है। इससे गाड़ियों को आसानी से चारबाग स्टेशन तक लाया जा सकेगा और यात्रियों के समय की भी बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed