{"_id":"b59b38603cd0355c8cdeb5cff1b31475","slug":"naxal-commander-arrested-by-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबली खरवार गैंग का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबली खरवार गैंग का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र पुलिस ने रामबली खरवार गैंग के कुख्यात नक्सली जगजीवन कोल को शनिवार को तड़के धर दबोचा। उसके पास से कार्बाइन व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून एवं व्यवस्था अरुण कुमार ने बताया कि चोपन पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली जगजीवन कोल उर्फ विजय यादव उर्फ रोशन अंसारी नारायणडीह रपटा छलका पुलिया के पास आने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जगजीवन को धर दबोचा। 28 वर्षीय जगजीवन बिहार के रोहतास के दरियांव स्थित ताराचंडी का रहने वाला है।
वर्तमान में वह झारखंड के गढ़वा के कांडी थाना स्थित ब्रहमदगंज पतीला में रह रहा था। जगजीवन के पास से कार्बाइन, चार कारतूस बरामद हुए हैं।
वह चोपन के कमछ कान्हौरा के पटवध-उदौली जंगल में आदिवासी नवयुवकों को नक्सलवाद के लिए ट्रेंड करता था। पुलिस उससे रामबली खरवार गैंग के बारे में मिली जानकारियों के जरिए शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन