फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navratri 2024: People offer prayer in chauk kali Mandir in Lucknow.

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ: घर बैठे चौक की बड़ी काली जी मंदिर की आरती में हों शामिल, यहां देखें VIDEO

Tue, 09 Apr 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। शहर के मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे से ही खुल गए। यहां देखें, लखनऊ चौक स्थित प्रसिद्घ बड़ी काली जी मंदिर की आरती: 

विज्ञापन
Navratri 2024: People offer prayer in chauk kali Mandir in Lucknow.
लखनऊ के चौक बड़ी काली जी मंदिर की आरती का दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। शहर के मंदिरों में मातारानी के जयकारे लग रहे हैं। घरों में कलश की स्थापना की गई है। नौ से 17 अप्रैल तक पूरे नौ दिन शक्ति की उपासना होगी। मंगलवार को सुबह से ही शहर के मंदिरों में दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


लखनऊ के चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर में सुबह से ही श्रद्घालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे आरती में शामिल हुए। नवरात्र की पूर्व संध्या पर मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तो घरों में भी घट स्थापना के लिए साफ-सफाई, पूजन सामग्री व फलाहार आदि की खरीदारी देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन


लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर की आरती: 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में प्रमुख देवी मंदिरों में शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर, चौक स्थित छोटी व बड़ी काली जी मंदिर, संदोहन देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर, इटौंजा के मां पूर्वी देवी मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी शक्ति पाठ आयोजित किए जा रहे है।

सुबह से ही खुल गए देवी मंदिरों के कपाट
देवी मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे से ही खुल गए। बड़ी काली जी मंदिर के महंत स्वामी हंसानंद के मुताबिक, मंदिर नौ दिन तक अनवरत भोर में चार बजे से रात तक खुला रहेगा। भक्तों के लिए चाय आदि का भी इंतजाम किया गया है। चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे की आरती तक खुला रहेगा। इसी तरह अन्य मंदिर भी सुबह 6 बजे से सात बजे के बीच खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed