फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   navjot singh siddhu bats for modi

'भारत को बचाएगा सिर्फ एक शेर, वो है मोदी'

Wed, 26 Feb 2014 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
navjot singh siddhu bats for modi

भारत को बचाने वाला एक ही शेर नरेंद्र मोदी है, जो दहाड़  रहा है। युवाओं और नरेंद्र मोदी की आवाज को कोई दबा नहीं सकता।

विज्ञापन


60 साल से इस देश के साथ विश्वासघात हो रहा है। अब परिवर्तन लाने का वक्त आ गया है।

ये बातें भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने टीडी डिग्री कॉलेज में यूथ इन एक्शन रैली के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही भगवान कृष्ण और राम ने अवतार लिया। देश को 75 फीसदी प्रधानमंत्री इसी प्रदेश ने दिए हैं।

फिर भी यूपी सबसे ज्यादा पिछड़ा

navjot singh siddhu bats for modi

सिद्धू ने कहा कि इसके बाद भी यूपी सबसे पिछड़ा है। सड़कें और विकास का कोई पता नहीं है। उस पर भी मुलायम सिंह यादव कहते हैं जमकर लूटेंगे, तुम विरोध करोगे तो जमकर कूटेंगे।

सिद्धू ने आरोप लगाया कि यूपी में सिर्फ फार्म भरे जा रहे हैं, नौकरी किसी को नहीं मिलती।

पं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनते ही कहा था कि दस साल में देश को विकसित कर दूंगा, लेकिन देश की जनता को क्या मिला?

गौरतलब है कि दो मार्च को लखनऊ में मोदी की रैली होने वाली है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता यूपी में जगह जगह उनका प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को बचाने वाला सिर्फ एक शेर

navjot singh siddhu bats for modi

सिद्धू ने कहा कि मनमोहन सिंह तो मौनी बाबा हैं। कभी कुछ नहीं बोलते। भारत को बचाने वाला एक ही शेर है, जो दहाड़ रहा है।

एक ही शख्सियत है, जिसकी ओर सबकी निगाहें हैं, वह हैं नरेंद्र मोदी। कंगाल और बदहाल गुजरात को मोदी ने मालामाल कर दिया है।

सिद्धू ने कहा कि स्वर्ग देखना है तो गुजरात में जाओ। अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने में रसोई गैस 100 रुपये में मिलती थी।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ नहीं

navjot singh siddhu bats for modi

सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी की जमकर बुराई की। उन्होंने लोगों को बताया कि अटलजी की सरकार ने देशभर में सड़कों का जाल बिछाया।

दूसरी तरफ, कांग्रेस का हाथ आदमी के साथ नहीं है। उत्तर भारतीय संपर्क प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सुनील देवधर ने कहा कि देश आज खतरे में है।

इसको बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को कमान देने की जरूरत है। उत्तर भारत को सबसे ज्यादा नुकसान जातिवाद से है। युवाओं को अपना आदर्श बदलना चाहिए।

रैली के दौरान शतरुद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सरदार सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. क्षितिज शर्मा और संचालन डा. संजय पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed