फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naval kishore drama in jail

तैयारी के साथ जेल पहुंचा नवल किशोर 'फेल'

Mon, 09 Dec 2013 11:54 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
naval kishore drama in jail

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक में सवा पांच करोड़ के घोटाले में दिल्ली से गिरफ्तार पूर्व एमडी नवल किशोर शर्मा को जिला जेल की मुलाहिजा बैरक में रखा गया है।

विज्ञापन


दवाओं से भरा थैला और इलाज का परचा लेकर जेल पहुंचे नवल किशोर ने बलरामपुर अस्पताल भेजने के लिए दबाव बनाया लेकिन परीक्षण में उसे स्वस्थ पाया गया। लिहाजा उसे सामान्य बंदियों के साथ बैरक में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि इंदिरानगर पुलिस ने नवल किशोर शर्मा को शनिवार शाम जेल पहुंचाया। वह अपने साथ थैले में तमाम दवाएं व इलाज के परचे लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बीमारी से ग्रस्त बताकर बलरामपुर अस्पताल भेजे जाने की मांग की। उसने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया।

न्यायाधीश ने उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। इसके चलते नवल किशोर का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उसकी सेहत दुरुस्त मिली।

इस पर उसे जेल के मुलाहिजा बैरक में भेज दिया गया। बैरक में सुरक्षा के लिए लगे कर्मचारियों को नवल किशोर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।


हुसैनगंज पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ दर्ज मामले में एसआईबी पड़ताल करके चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। तमाम साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए गए हैं। अब मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed