फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nautapa begins, mercury crosses 42 degrees

Lucknow News: नौतपा शुरू, पारा 42 डिग्री के पार

Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nautapa begins, mercury crosses 42 degrees
रायबरेली। हिंदी पंचांग का ज्येष्ठ माह शुरू हो गया है और उसी के साथ साल के सबसे गर्म दिन नौतपा भी चालू हो गए हैं। इनका असर शनिवार से दिखने लगा। तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की थी तो वहीं शनिवार को तापमान में उछाल आने से साथ जबरदस्त गर्मी रही। दोपहर में लू चलने के साथ उमस का भी जोर रहा, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे। कहीं पर भी राहत नहीं मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में तो शाम तक गलियारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों से नमी का प्रतिशत बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय लू का असर कम था। शनिवार को नौतपा लगने के साथ गर्मी का मिजाज फिर से बदल गया। दोपहर में लू चलने के साथ भीषण गर्मी रही। हालत यह रही कि सुबह 9 बजे धूप में निकलना मुश्किल हो गया। इस दौरान तापमान 32 डिग्री रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो धूप से बचने के लिए लोग छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों तापमान औसत से अधिक रहे। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हीट वेव चलने से आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। लोग धूप में निकलने से बचें तथा पशुओं को भी शाम के समय चराने के लिए ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी तक गिरा व्यापार, खर्चे तक नहीं निकल रहे
तेज धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित करने के साथ व्यापार पर भी असर डाला है। पिछले दो माह से जिले की व्यापारिक व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। व्यापार इस समय 80 फीसदी की गिरावट पर है। जिस कारण व्यापारियों को अपने खर्चे निकालने में दिक्कत आ रही है। गर्मी के कारण और व्यापार मंदा होने से बाहर से माल नहीं मंगाया जा रहा है। जो माल स्टॉक में है, उसी से व्यापार हो रहा है। जिस कारण बाजार में नई वैरायटी नहीं मिल रही है। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि मई में कोई सहालग नहीं है, जिस कारण व्यापार ठप पड़ा है। जून तक इसी तरह के हालात रहेंगे। जो थोड़ी सी बिक्री की उम्मीद की शाम को होती है तो बिजली की कटौती से उस पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed