फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nauchandi from Raebareli, Vande Bharat returned from Lucknow, two trains were cancelled

Lucknow News: रायबरेली से नौचंदी, लखनऊ से लौटी वंदेभारत, दो ट्रेनें रहीं निरस्त

Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi from Raebareli, Vande Bharat returned from Lucknow, two trains were cancelled
रायबरेली। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शुक्रवार को रायबरेली से ही लौटा दी गई। इसी तरह गोरखपुर से आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी लखनऊ से वापस भेज दी गई। वहीं, इंटरसिटी और गंगा गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहीं। शनिवार को भी नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली से ही लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, फाफामऊ-जंघई रेलखंड में दोहरीकरण की वजह से पांच स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इससे कई ट्रेनें प्रभावित की गई हैं। सहारनपुर से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली से प्रयागराज के बीच निरस्त रही। शुक्रवार सुबह आई यह गाड़ी रायबरेली रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। दोपहर बाद मेंटेनेंस के लिए वॉशिंग लाइन भेजी गई, जहां से वापस आने के बाद सहारनपुर लौट गई।
विज्ञापन


इसी तरह गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को रायबरेली नहीं आई। यह ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज के बीच निरस्त रही। शाम को लखनऊ से ही वापस गोरखपुर भेज दी गई। वहीं, शुक्रवार को निरस्त रहीं इंटरसिटी व गंगा गोमती एक्सप्रेस शनिवार को भी निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मधुबन क्रॉसिंग पर लगता रहा जाम

रायबरेली। रायबरेली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मधुबन क्रॉसिंग पर शुक्रवार को पूरे दिन जाम लगता रहा। इसकी वजह ये रही कि नौचंदी एक्सप्रेस यहीं रोक ली गई थी, जिसे वॉशिंग लाइन ले जाने के लिए देर तक क्रॉसिंग बंद रखनी पड़ी। साथ ही एनटीपीसी जाने और वहां से लौटने वाली मालगाड़ियों का आवागमन होने से भी कई बार क्रॉसिंग बंद रही। इससे जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed