{"_id":"b6f2e1403533d1840fea04d15483f65c","slug":"natya-samaroh-in-lucknow-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सजेगा बहुभाषी नाट्य गुलदस्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सजेगा बहुभाषी नाट्य गुलदस्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक शहर में सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी के अलावा बंगाली क्लब में बांग्ला भाषा में नाटकों का मंचन होता था, लेकिन शहर में रविवार से बहुभाषी नाट्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
संस्कार भारती की ओर से 9 फरवरी से शुरू होने वाले इस नाट्य समारोह में 12 बहुभाषी नाटकों का मंचन होगा। नाटक हिंदी के अलावा पंजाबी, बांग्ला, कन्नड़, उड़िया भाषाओं में भी होंगे।
विज्ञापन
समारोह से जुड़े रविशंकर खरे ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले सभी मंचन कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम चार बजे से शुरू होंगे। प्रवेश नि:शुल्क रहेंगे।
विज्ञापन
10 को नाट्य सेमिनार
10 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाट्य सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी दिल्ली के डीपी सिन्हा, कोलकाता के विकास भट्टाचार्य, रांची के अजय मलकानी, लखनऊ के डॉ. अनिल रस्तोगी और उर्मिल कुमार थपलियाल भी मौजूद रहेंगे।