{"_id":"65141a19689b9105730e02cf","slug":"national-investigative-agency-raid-in-7-states-and-53-locations-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सात राज्यों में 53 स्थानों पर की छापेमारी, कई हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सात राज्यों में 53 स्थानों पर की छापेमारी, कई हिरासत में लिए गए
Wed, 27 Sep 2023 06:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:42 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ कई स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
छापेमारी करती NIA की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को आतंकी, ड्रग तस्कर और माफियाओं के खिलाफ सात राज्यों के 56 स्थानों पर पूरे दिन छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
यह छापेमारी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में की गई।
इन शहरों में हुई छापेमारी
पंजाब में अमृतसर, मोगा, फाजिल्का, लुधियाना, मोहाली, फरीदकोट, बरनाला, भटिंडा, फिरोजपुर, सास नगर, जलंधर।
हरियाणा में सिरसा, रोहतक, फतेहाबाद और फरीदाबाद।
राजस्थान में श्रीगंगा नगर, झुंझुनु, हनुमानगढ़ और जोधपुर।
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर।
उत्तराखंड के देहरादून और ऊधमसिंह नगर।
दिल्ली के दक्षिण-पूर्व के जिलों में एनसीआर में।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़।