फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great

राष्ट्र प्रेरणा स्थल: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर बरसे मोदी, बोले-इन्होंने महापुरुषों का हमेशा अपमान किया

Thu, 25 Dec 2025 07:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 25 Dec 2025 07:41 PM IST
सार

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को इससे मुक्त कराया। 

विज्ञापन
National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महापुरुषों का हमेशा अपमान किया। उनका कद छोटा करने की कोशिश की। आजादी के बाद हर अच्छे काम को कांग्रेस ने एक परिवार से जोड़ा। किताबें, सड़क, संस्थान, मूर्तियों में एक ही परिवार का गौरव गान किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को हमेशा अछूत बनाकर रखा। भाजपा ने देश को एक परिवार की बंधक बनाने वाली कांग्रेस की इस प्रवृत्ति से मुक्त कराया है। मोदी बृहस्पतिवार को राजधानी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पीएम ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति असुरक्षा से भरी होती है। ये दूसरों की लकीर को छोटा कर अपनी दुकानें चलाना चाहते हैं। दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत को भी मिटाने का काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही काम समाजवादी पार्टी ने भी किया। सरकार पटेल ने सैंकड़ों रियासतों को जोड़ा, जबकि कांग्रेस ने उनके कद को छोटा करने का प्रयास किया। हमने उनके सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई। दशकों तक आदिवासियों को भी सम्मान नहीं दिया गया, हमने बिरसा मुंडा का स्मारक बनाने समेत तमाम कार्य किए। यूपी में भी महाराजा सुहेलदेव का स्मारक भाजपा सरकार में बना। 

इसी तरह निषादराज, डॉ. महेंद्र प्रताप, चौरी-चौरा कांड के शहीदों को हमने सम्मान दिया। दिल्ली में बने म्यूजियम में भी कई प्रधानमंत्रियों को नजरअंदाज किया गया। भाजपा ने सबको उचित सम्मान दिया। 

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और मुलायम सिंह यादव आदि को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। कांग्रेस और सपा से कोई ऐसी उम्मीद तक नहीं कर सकता है। उनके राज में भाजपा को हमेशा अपमान ही मिला है।
 

National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

95 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में

पीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 25 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे। कांग्रेस राज में गरीबी हटाओ का नारा ही गुड गवर्नेंस माना जाता था। आज 95 करोड़ देशवासी इसके दायरे में आ चुके हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था। 

हमने इसे अपना संकल्प बनाया। बिना भेदभाव घर, शौचालय, नल से जल, बिजली, गैस कनेक्शन, अनाज आदि योजनाओं से लाभांवित कर रहे हैं। बीते दशक में करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है। पहले बीमा संपन्न लोग करा पाते थे। 

अब समाज के अंतिम पायदान वाले 25 करोड़ लोग पीएम जीवन ज्योति बीमा का लाभ ले रहे हैं। दुर्घटना बीमा से 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। जो लोग बीमा के बारे में सोच भी नहीं पाते थे, उनको 25 हजार करोड़ रुपये का क्लेम मिल चुका है। संकट के समय यह पैसा गरीब परिवारों के काम आया है।

यूपी से सांसद होना गर्व की बात

पीएम ने कहा कि यूपी से सांसद होना मेरे लिए गर्व की बात है। कभी यूपी खराब कानून-व्यवस्था के लिए चर्चित था, आज विकास के लिए मशहूर है। विश्व के पर्यटन मानचित्र में यूपी तेजी से अपनी जगह बना रहा है। 

राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बनन से करोड़ों पर्यटक आ रहे हैं। यूपी सुशासन, समृद्धि, सामाजिक सौहार्द के मॉडल के रूप में तरक्की कर रहा है। उन्होंने यूपी में देश के सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, सबसे ज्यादा मोबाइल का उत्पादन होने पर सराहना की।

 

National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विरासत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा कर रही भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों की विरासत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा कर रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों ने देश को दिशा दी थी। भारत में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान का विरोध किया था। जम्मू-कश्मीर में इस व्यवस्था को देश के लिए चुनौती माना था। आज हमें आर्टिकल 370 की दीवार गिराने पर गर्व है।

मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी ने लिखा था कि 'कदम मिलाकर चलना होगा'। यहां जितनी ऊंची उनकी प्रतिमाएं लगी हैं, उससे मिलने वाली प्रेरणा अधिक है। यह स्थल हमें प्रेरणा देता है कि हमारा हर कदम, पल, प्रयास राष्ट्रनिर्माण के लिए बढ़ना चाहिए। तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। 

आज मेड इन इंडिया सामान दुनिया के हर कोने में पहुंच रहा है। यूपी में एक जिला-एक उत्पाद से छोटी इकाईयों का सामर्थ्य बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का जलवा दुनिया ने देखा, वह लखनऊ में बन रही है। जल्द भारत दुनिया भर में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग के लिए जाना जाएगा। 

अटल की जयंती सुशासन का उत्सव

पीएम ने कहा कि अटल बिहारी की जयंती सुशासन का उत्सव है। अटल सरकार में सुशासन की नींव रखी गई थी। टेलीकॉम क्रांति हुई थी। आज भारत दुनिया का दूसरे नंबर का मोबाइल फोन उत्पादन करने वाला देश है। यूपी देश में पहले स्थान पर है। दुनिया भर में भारत के लोग सबसे ज्यादा मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

अटल सरकार में गांव-गांव में सड़कें, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना शुरू हुई, जिसके बाद 8 लाख किमी सड़क का निर्माण हुआ। इसमें से 4 लाख किमी सड़क बीते 10 साल में बनी हैं। अटल सरकार में ही दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत हुई थी। तीनों महापुरुषों की प्रतिमाएं विकसित भारत का आधार हैं। हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं।




 

National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great
राष्ट्र प्रेरणा स्थल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राजनाथ बोले-आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है 

रक्षामंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि एक वक्त था जब भारत की बातों को जिस गंभीरता से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लिया जाना चाहिए था, तब नहीं लिया जाता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया कान खोलकर सुनती है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत क्या बोल रहा है। दुनिया भर में भारत के प्रति धारणा बदल चुकी है। पीएम मोदी को दुनिया के 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है, जो हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के अवसर पर रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिन मंत्रों के साथ सरकार ने काम किया है, उसमें से एक मंत्र अपने महापुरुषों और विरासत को स्मरण करना, उन पर गौरव करना और उचित सम्मान करना भी है। उसी से प्रेरित होकर ये प्रेरणा स्थल बना है। जो देश और दुनिया की पहचान बनेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार महंगाई दर एक फीसदी से भी कम रही और जीडीपी आठ फीसदी से अधिक। ये बदलता भारत है।

सपनों को पूरा किया

रक्षामंत्री ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता व अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए लंबा संघर्ष किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 करने के प्रयास में अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके सपनों को मोदी ने पूरा किया और धारा 370 को खत्म किया। वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जो विचारधारा थी, उसी आधार पर भारत आज स्वाभिमानी व स्वावलंबी बनने के लिए प्रगतिशील है।

योगी बोले-महापुरुषों ने भारत को दी नई दृष्टि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीन दयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने भारत को नई दृष्टि दी। उससे प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत में एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष किया था। आज जब वह उद्घोष सच हो चुका है और आंखों से दिखाई दे रहा है तो हर कोई प्रफुल्लित हो उठता है। इसी तरह पं दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि भारत में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन हो, जो आज होता दिखाई दे रहा है। पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त होकर सामान्य जीवन यापन करने लगे हैं।
 

National Inspiration Site: Modi lashed out at Congress and its allies, saying they have always insulted great
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

श्रेष्ठ भारत की कल्पना सच हुई

योगी ने कहा कि अटल ने कहा कि अंधेरा छटेगा...सूरज निकलेगा...कमल खिलेगा। आज उनके सुशासन के सपने को पीएम मोदी साकार कर रहे हैं। श्रेष्ठ भारत की कल्पना सच की। सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी एक कवि, एक पत्रकार, एक राष्ट्रवादी विचारक और एक सच्चे सपूत के तौर पर जो नेतृत्व दिया उसको प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रेरणा स्थल पर दो घंटे रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:10 बजे प्रेरणा स्थल पर पहुंचे। एक के बाद एक तीनों प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। फिर संग्रहालय में पहुंचे। वहां भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जनसंघ व भाजपा गलियारा देखा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी, बंगाल विभाजन गलियारा, पं दीनदयाल उपाध्याय गैलरी का प्रमण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी गैलरी में पहुंचे। करीब 30 मिनट संग्रहालय में बिताए। उसके बाद वह 3:07 बजे वह मंच पर पहुंचे। सीएम व रक्षामंत्री के भाषण के बाद तीस मिनट तक प्रधानमंत्री बोले। 4:10 बजे वह वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

हर तरफ जय श्रीराम और भारत माता की जय जयकार

प्रधानमंत्र के मंच पर आते ही लाखों की भीड़ से जय श्रीराम और भारत माता की जय जयकार सुनाई देने लगी। सीएम ने जब भाषण की शुरुआत की तो सबसे पहले सियावर राम चंद्र की जय से की। पूरा माहौल देशभक्ति से रंगा रहा। लोगों के हाथों में तिरंगा था जो लगातार लहराया जा रहा था।

विधायकों ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ क्षेत्र के सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे। सभी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बताया कि जहां पर आज प्रेरणा स्थल बना है वहां कूड़े का ढेर था। जिसको तीन साल के भीतर निस्तारित किया गया। सभी विधायकों ने महापुरुषों के योगदान के बारे में भी बताया। विधायकों के अलावा मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, एमएलसी मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed