{"_id":"62f8be384f5910774f24147a","slug":"national-flag-hoisted-in-ram-temple-construction-site-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर में भी फहराया गया तिरंगा, लगे भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर में भी फहराया गया तिरंगा, लगे भारत माता की जय के नारे
Sun, 14 Aug 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:58 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राम जन्मभूमि परिसर में भी तिरंगा फहराया गया। परिसर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।
विज्ञापन
राम मंंदिर निर्माण स्थल पर फहराया गया तिरंगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राम जन्मभूमि परिसर में भी तिरंगा फहराया गया। परिसर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों व मजदूरों ने मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि तिरंगा हमारे देश व इस देश के नागरिकों के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।
बताया कि दर्शन मार्ग से लेकर मंदिर निर्माण स्थल व अन्य कई जगहों पर तिरंगा लगाया गया है। रामलला का दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी भगवान राम के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति भी सम्मान प्रकट करते नजर आए।
विज्ञापन
एक हाथ में कंठी, दूसरे में तिरंगा
एक पखवारे तक सावन झूलनोत्सव में लीन रही अयोध्या शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव में डूबी नजर आई। उत्साह, उल्लास और उमंग..एक हाथ में कंठी, एक हाथ में तिरंगा लेकर खड़े संत-धमाचार्य, गुरूकुल व स्कूल के छात्र, भारत माता सहित देशभक्ति आधारित झांकी, जोश भरने वाले गीत... देशभक्ति के इन नजारों के बीच राम की पैड़ी से जब तिरंगा यात्रा निकली तो हर कोई गर्व से भर गया।
विज्ञापन
राम की पैड़ी से संत-धर्माचार्यों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा टेढ़ीबाजार तक गई। तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। संत-धर्माचार्य अपने दैनिक पूजा-पाठ से निवृत्त होकर सुबह 7:30 बजे राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम पर पहुंच गए। यहां से हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारे लगाते हुए संतों का काफिला जब सड़क पर प्रवाहमान हुआ तो देशभक्ति का रंग चटख होता दिखा।
महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि रामभक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी जुनून हमारे रग-रग में प्रवाहित है। जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि राष्ट्रहित में संतों ने हमेशा से सर्वोपरि भूमिका निभाई है।