{"_id":"6a21e31f41d0fd38fe053024","slug":"national-family-benefit-scheme-stalled-due-to-budget-constraints-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1768650-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बजट की कमी से अटकी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बजट की कमी से अटकी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
विज्ञापन
लखनऊ। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ बजट की कमी में अटक कर रह गया है। लाभ पाने के लिए करीब 1500 आवेदक समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। घर के मुखिया की मृत्यु पर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना संचालित की जा रही है। इसमें पात्र लोगों को 30 हजार रुपये की धनराशि सहायाता के रूप में मिलती है। इसमें 10 हजार केंद्र और 20 हजार रुपये राज्य सरकार देती है।
हालांकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवेदन करने वाले अधिकांश आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिला है। चालू वित्तीय वर्ष में भी कई लाभार्थियों ने आवेदन किया है। पिछले और चालू वित्तीय वर्ष को मिलाकर तीन हजार से लोगों ने आवेदन किया है। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि बजट की कमी के कारण कुछ आवेदन अटके हुए हैं।
एक वर्ष से चक्कर काट रहीं अनीता
सैरपुर के गांव धोबैला बौरूमऊ निवासी अनीता ने बताया कि पति सुरेश का मार्च 2024 में निधन हो गया था। करीब एक वर्ष पहले राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन किया था। तब से समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रही हूं। अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि अनीता को मार्च में धनराशि जारी हो चुकी है।