फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National College: Masters and Undergraduate examinations from 25th

नेशनल कॉलेज : परास्नातक व स्नातक की परीक्षाएं 25 से

Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
National College: Masters and Undergraduate examinations from 25th
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में 25 नवंबर से स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। महाविद्यालय ने सोमवार को इस संबंध में विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर विस्तार से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन


सभी कोर्स की परीक्षाओं का समापन 25 दिसंबर को होगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर और पीजी के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिड टर्म का एग्जाम पहले ही हो चुका है, इस समय विद्यार्थियों को कोर्स का रिवीजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा अनुभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बीए व बीएससी के पहले सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से क्रमशः पहली और दूसरी पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक होंगी। बीए व बीएससी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 नवंबर से पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगी। बीसीए प्रबंधन एवं डिजिटल बिजनेस पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीए प्रबंधन एवं डिजिटल बिजनेस के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 नवंबर को दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच होंगी। इसी तरह से बीकॉम पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच होंगी। बीकॉम ऑनर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 नवंबर, तीसरे सेमेस्टर की 28 नवंबर से और पांचवें सेमेस्टर की 29 नवंबर से दोपहर 1:30 से 4:30 के मध्य होंगी।

इसी तरह बीवाक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 नवंबर से, तीसरे सेमेस्टर की 28 नवंबर से और पांचवें सेमेस्टर की 29 नवंबर से दोपहर 1:30 से 4:30 के मध्य होंगी। बीएजेएमसी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 नवंबर से दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच होंगी। स्नातक माइनर पहले सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे के बीच होंगी। कोकॉरीकुलर कोर्स के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं क्रमशः पहली, दूसरी और तीसरी पाली में होंगी।

परास्नातक का परीक्षा कार्यक्रम

कॉलेज में पीजी पहले सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच होगी। वहीं माइनर पहले सेमेस्टर की परीक्षा 24 दिसंबर से दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच होंगी।


75 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य
प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थी अपनी उपस्थिति के संबंध में विभागाध्यक्ष से एनओसी प्राप्त कर लें जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान बाधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed