{"_id":"f8b7d444f6e6e116dc1de289bac3a95a","slug":"national-book-fair-goes-off-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अलविदा कह रहा किताबों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अलविदा कह रहा किताबों का कारवां
नीरज/लखनऊ
Updated Sun, 06 Oct 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती महल लॉन में 27 सितंबर से चल रहा 11वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज रविवार मेले का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
इसलिए शनिवार को भी पाठकों की अच्छी-खासी संख्या पुस्तकों की खरीदारी करती दिखी। आयोजकों का दावा है कि रविवार को छुट्टी के चलते अंतिम दिन पाठकों की संख्या अधिक रहेगी।
वहीं, दूसरी ओर मेले में नए के साथ सेकंड हैंड अंग्रेजी उपन्यासों की काफी बिक्री हुई। पुस्तक मेले में शनिवार शाम कथाकार शैलेंद्र सागर की पुस्तक ‘फिर मुझे राहगुजर याद आया’ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
लेखक ने बताया कि पुस्तक न तो उपन्यास है और न ही संस्मरण। बल्कि यह एक आख्यान है, जिसमें कल्पनाशीलता का इस्तेमाल किया गया है लेकिन चरित्र व घटनाएं वास्तविक ही हैं।
विज्ञापन
आलोचक वीरेंद्र यादव ने कहा कि लेखक ने नई विधा आख्यान का प्रयोग किया है, जिसे इससे पहले ‘काशी का अस्सी’ और ‘गालिब घुटी शराब’ में इस्तेमाल किया गया है।
इसमें लेखक ने अपने जन्म स्थान रामपुर के बारे में रोचक व विस्तार से जानकारी दी है। डॉ. रजनी गुप्त और डॉ. अमिता दुबे भी मौजूद रहीं।
पढ़ें- राष्ट्रपति अब्दुल कलाम करेंगे बुक फेयर का उद्घाटन
इसके अलावा अभिव्यक्ति संस्था की ओर से ‘अस्तित्व’ कहानी का पाठ और तरु अग्रवाल के अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘लाइफ इज़ नॉट दैट अफेयर’ और उषा चौधरी की किताब ‘कोलाज के घरौंदे’ का विमोचन भी हुआ।
वहीं, शाम को बिंदु जैन के संयोजन व परवेश जैन के संचालन में ‘ढाई आखर प्रेम का’ काव्य समारोह हुआ। शहीद स्मृति संग्रहालय स्थापित करने के लिए मेला परिसर में जारी हस्ताक्षर अभियान में आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहमति दर्ज कराई।
पढ़ें- आपको बुला रहा पुस्तकों का संसार
मेले के अंतिम दिन दोपहर 12 बजे ‘महिला सशक्तीकरण एवं मीडिया की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई है।
सम्मानित हुए विजेता
मेले में रोजाना आयोजित होनी वाली प्रतियोगिताओं के विजेता शनिवार को सम्मानित किए गए। फैंसी ड्रेस में पहले स्थान पर मांगल्य चतुर्वेदी, दूसरे पर जाह्नवी व तीसरे पर साह्नवी व कविशा रहीं।
क्विज में यशदीप शर्मा, आयुशी सिन्हा, प्रशांत सिरोही, अंशुमिता गुप्त, प्रशांत तिवारी, श्रीलेश वर्मा, शुभांगी, सृजनी मेहता व विवेक सोनकर विजयी रहे।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-