फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Anthem will be play in Lucknow city on Independence day.

Lucknow: 15 अगस्त को एक मिनट के लिए थम जाएगा पूरा लखनऊ शहर, मंडलायुक्त ने लोगों से की ये अपील

Wed, 10 Aug 2022 06:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Aug 2022 06:08 PM IST
सार

लखनऊ में सुबह नौ बजे राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान के सम्मान में सभी से एक मिनट के लिए खड़े होने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
National Anthem will be play in Lucknow city on Independence day.
प्रेसवार्ता में जानकारी देतीं कमिश्नर डॉ रोशन जैकब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

15 अगस्त को एक मिनट के लिए पूरा लखनऊ शहर थम जाएगा। ऐसा सुबह 9 बजे पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होने के चलते होगा।

विज्ञापन


बुधवार को एक प्रेसवार्ता में मंडलायुक्त रोशन जैकब और डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अपील लोगों की है कि विधान भवन पर झंडारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान होगा।

इसका प्रसारण पूरे लखनऊ में एलइडी स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी लगे आईटीएमएस के जरिए होगा। चौराहों पर रेड सिग्नल भी इस दौरान हो जाएगा। लोगों से अपील है की इस दौरान राष्ट्रगान को सम्मान देते हुए अपनी जगह पर खड़े हो जाएं।


अगर कार या दूसरे व्हीकल से हैं तो सड़क पर वाहन छोड़कर खड़े हो जाएं। लोगों को अलर्ट करने के लिए पांच मिनट पहले एक साईरन भी बजाया जाएगा। वहीं, एक मिनट पहले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। आरडब्लूए से भी अपील की गई है कि अपने घर में रहते हुए भी राष्ट्रगान के लिए खड़े हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed