होली से लीजिए सस्ती उड़ानों का तोहफा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये में कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई जहाज से यात्रा करने वालों को अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने होली से पहले सस्ते किराये की सौगात दी है। एक मार्च से यूजर डवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में कटौती की जा रही है।
इससे घरेलू उड़ानों के किराये में 277 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये में 702 रुपये की कमी आएगी।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के निर्देश पर यूडीएफ घटा दिया है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यात्रियों को 1,124 रुपये यूडीएफ का भुगतान करना पड़ता है।
वहीं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना जैसी घरेलू उड़ानों पर किराये में 392 रुपये यूडीएफ जुड़ता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने इंटरनेशनल फ्लाइटों का यूडीएफ 702 रुपये घटाकर 422 रुपये कर दिया है।
घरेलू सेवाओं के लिए यूडीएफ में 277 रुपये की कमी की गई है। यात्रियों को अब 145 रुपये ही देना पड़ेगा। इससे एयर टिकट सस्ते हो जाएंगे।
नई दरें पहली मार्च से बुक होने वाले टिकटों पर ही लागू हो जाएंगी। इससे होली मनाने लखनऊ आए लोगों को त्योहार बाद वापसी पर किराये में राहत मिल जाएगी।
हवाई टिकट में लगते हैं ये चार्ज
एयर टिकट की बुकिंग कराने पर यात्रियों को कई तरह के शुल्क देने पड़ते हैं। एयर टिकट में बेस फेयर के अतिरिक्त रीजनल कनेक्टिविटी फंड(आरसीएफ), जीएसटी, पैसेंजर सर्विस फेयर(पीएसएफ), यूजर डवलपमेंट फीस(यूडीएफ) शामिल रहती है। इसके अतिरिक्त यात्रियों से इंश्योरेंस व चैरिटी की धनराशि भी ली जाती है। इसमें पीएसएफ व यूडीएफ एयरपोर्ट प्रशासन के खाते में जाता है। जबकि अन्य चार्ज एयरलाइंस अलग-अलग नामों से लेती हैं।
पर, टिकट बुकिंग पर कटता है ज्यादा यूडीएफ
फ्लाइट से अक्सर सफर करने वाले संदीप पाठक ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन घरेलू व अतंरराष्ट्रीय विमानों से सफर पर 392 व 1,124 रुपये यूडीएफ तय कर रखा है। लेकिन जब टिकट की बुकिंग होती है तो एयरलाइंस 463 व 1,327 रुपये यूडीएफ वसूलती है। जबकि नियमत: यूडीएफ एयरपोर्ट प्रशासन ही ले सकता है। इस बाबत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व एयरलाइंस में आरटीआई भी लगाई है।
यूजर डवलपमेंट फीस (यूडीएफ)
उड़ान वर्तमान 1 मार्च से
अंतरराष्ट्रीय 1,124 422
घरेलू 392 145
एयर टिकट ब्रेक-अप
शुल्क लखनऊ-दिर्ल्ली(6ई-769) लखनऊ-आबू धाबी(6ई-1407)
बेस फेयर 2,275 3,194
क्यूट फीस 50 50
फ्यूल चार्ज 525 2,500
यूडीएफ 463 1,327
पीएसएफ 153 153
जीएसटी 146 288
एडवांस पैसेंजर - 87
आरसीएफ 50 -
(नोट: ये ब्रेकअप तीन मार्च के एयर टिकट का है। धनराशि रुपये में है।)
लखनऊ से उड़ान पर इतना कम होगा किराया
डेस्टिनेशन वर्तमान किराया एक मार्च के बाद
दिल्ली 3,662 3,385
मुंबई 6,734 6,457
कोलकाता 4,275 3,998
सिंगापुर 14,866 14,164
शारजाह 8,543 7,841
(नोट: यह तीन मार्च का न्यूनतम किराया है। जो गुरुवार को बुक कराने पर दर्शाया जा रहा है। पहली मार्च को बुक कराने पर घटेगा।)