{"_id":"591420844f1c1b1522850864","slug":"naseemuddin-supporters-protest-against-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन के समर्थक भड़के, मायावती को बताया धोखेबाज, लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन के समर्थक भड़के, मायावती को बताया धोखेबाज, लगाए मुर्दाबाद के नारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 May 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते नसीमुद्दीन के समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के गृह जनपद बांदा् में उनके समर्थकों का गुस्सा मायावती के खिलाफ फूटा। समर्थकों ने मायावती के विरोध में रैली निकाली और मायावती धोखेबाज और मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई साल तक उनके करीबी रहे पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन और उनके बेटे अफजल को पार्टी से बाहर कर दिया। उन्हें बाहर करने की घोषणा सतीश चंद्र मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।
इस दौरान उन्होंने नसीमुद्दीन पर कई आरोप भी लगाए। मिश्र ने कहा, नसीमुद्दीन ने चुनाव के दौरान पैसा लिया साथ ही ये भी कहा कि सिद्दीकी ने पश्चिमी यूपी में बेनामी संपत्तियां बनाई हैं और बूचड़खाने भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
पार्टी से निकाले जाने की सूचना मिलने पर नसीमुद्दीन ने भी तीन पेज का प्रेसनोट जारी करके मायावती के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। नसीमुद्दीन ने ये भी कहा था कि जल्द ही सुबूतों के साथ मायावती का काला चिट्ठा खोलेंगे।