फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nari Shakti Vandan Act: BJP made election plan for loksabha election 2024

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने बनाया चुनावी प्लान, 7.5 करोड़ महिला वोटरों को पाले में लाने की कोशिश

Sun, 24 Sep 2023 09:08 AM IST
रोहित मिश्र सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2023 09:08 AM IST
सार

प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में करीब 16 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7.5 करोड़ से ज्यादा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने और 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Act: BJP made election plan for loksabha election 2024
प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में करीब 16 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद के दोनों सदनों से पारित कराने के बाद अब भाजपा ने आधी आबादी के वोट बैंक पर कब्जा जमाने की तैयारी की है। पार्टी लगातार महिलाओं के बीच जाकर न सिर्फ इसे उनके लिए मोदी सरकार का अभूतपूर्व तोहफा बताएगी, बल्कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के बीच जनाधार भी मजबूत करेगी। पार्टी ने इसके लिए दिसंबर तक की कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन


प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में करीब 16 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7.5 करोड़ से ज्यादा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने और 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के यूपी में लामबंद होने की स्थिति में भाजपा के लिए लक्ष्य पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इंडिया के जातीय वोट बैंक की काट के रूप में भाजपा ने महिला वोट बैंक को हथियार बनाने की रणनीति बनाई है। पार्टी का प्रयास है कि जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर महिलाओं के बीच वोट बैंक बढ़ाने पर फोकस किया जाए।
विज्ञापन


चलेगा वोटर चेतना अभियान
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 10 अक्तूबर तक वोटर चेतना अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर दस नई महिला मतदाता बनाई जाएंगी। इसके बाद मंडल स्तर पर एक हजार नव महिला मतदाताओं के सम्मेलन होंगे। इसमें हर वर्ग की महिलाओं को बताया जाएगा कि अधिनियम के लागू होने के बाद उनके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्थिति में किस तरह बदलाव आएंगे। ऐसे ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को सक्रिय करने के लिए महिला मोर्चा 12 अक्तूबर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती से 30 अक्तूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को बताएंगे पहले और बाद का अंतर
महिला मोर्चा 6 से 20 दिसंबर तक 2014 से पहले और उसके बाद देश की तुलनात्मक स्थिति से अवगत कराएगा। इसके लिए 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन इंटर और डिग्री कॉलेज की छात्राओं के बीच प्रश्नोतरी कराई जाएगी। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

40 कमजोर जिलों पर खास फोकस
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019, विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के आधार पर महिला वोट बैंक की दृष्टि से कमजोर 40 जिलों में मोर्चा पदाधिकारियों के प्रवास होंगे। इन जिलों में महिला वोट बैंक बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा और हर वर्ग की महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।


आरएसएस भी दे चुका महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर
आरएसएस ने भी पिछले दिनों हुई समन्वय बैठक में संघ परिवार से जुड़े संगठनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का साफ संकेत दिया है। सर संघ चालक मोहन भागवत ने अपने प्रवास के दौरान महिला आरक्षण बिल पास होने पर जिस तरह महिला सहभागिता के विकास की उम्मीद जताई है, उससे माना जा रहा है कि संघ से जुड़े संगठनों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ाने की कार्यवाही होगी।








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed