{"_id":"5879d64b4f1c1bdf09ba7c80","slug":"naresh-uttam-meets-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम से मिलकर बोले नरेश उत्तम, नेताजी का आशीर्वाद लेने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम से मिलकर बोले नरेश उत्तम, नेताजी का आशीर्वाद लेने गया था
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
नरेश उत्तम और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश खेमे के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार दोपहर बाद मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे। बता दें कि सपा कार्यालय में आज सुबह से प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नरेश उत्तम के नाम की प्लेट भी दिखाई दे रही है। हालांकि मुलाकात के बाद नरेश उत्तम ने कहा कि कयास न लगाएं, नेताजी का आशीर्वाद लेने गया था। नरेश ने कहा कि आयोग का जो भी फैसला होगा मंजूर होगा।
बता दें कि बुधवार को मुलायम सिंह सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे तो नरेश उत्तम कमरे में बंद रहे थे। मुलायम करीब पौन घंटा सपा मुख्यालय में रुके, लेकिन इस दौरान उत्तम कमरे से बाहर नहीं निकले। जोरदार नारेबाजी होते देख सुरक्षाकर्मी ने उत्तम के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी, जो नेताजी के जाने के बाद ही खोली गई थी।
गौरतलब है कि अखिलेश और मुलायम खेमे ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखी थी। ये बातचीत करीब 5 घंटे तक चली थी इसके बाद अखिलेश खेमे की पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल ने बताया कि आयोग ने फैसला अपने पास सुरक्षित कर लिया है। हमने अपनी बात रख दी है, जो भी फैसला होगा हमें मंजूर होगा।