फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi to be varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर काम शुरू करेंगे मोदी

Thu, 15 May 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
narendra modi to be varanasi

जीतने के बाद प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र नहीं जाते लेकिन लगता है कि मोदी देश को जनता को संदेश देना चाहते हैं।

विज्ञापन


16 मई को लोकसभा चुनाव 2014 के परिणाम घोषित होंगे और इसके एक दिन बाद नरेंद्र मोदी 17 मई को वाराणसी आएंगे।

उस दिन वह पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह चुनाव संबंधी कार्यों के सिलसिले में जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वाराणसी में उनके स्वागत में एक भारी जुलूस निकालने की तैयारी है। वहीं, बुधवार की शाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली भी वाराणसी पहुंच गए। वह मतगणना तक यहीं रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा देंगे।

वाराणसी से हैं उम्मीदवार

narendra modi to be varanasi

मोदी के आने की बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा तो है और मोदी को आना भी है लेकिन दिन-तारीख अभी तय नहीं है।

जल्द ही बैठक कर इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा और कार्यक्रम तय होते ही जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब‌ है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 12 मई को हुए मतदान के पहले पार्टी अध्यक्ष राजनाथ‌ सिंह ने भी कहा था कि वह वाराणसी सीट नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने किये विकास के दावे

narendra modi to be varanasi
मोदी ने रोहनियां में हुई रैली में वाराणसी के विकास के दावे किये थे। उन्होंने दावा किया था कि वह गंगा नदी का साफ सुथरा बनाएंगे और काशी को एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।

हालांकि मोदी को वाराणसी में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी उनकी जीत को तय माना जा रहा है।

12 मई को मतदान से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में रोड शो कर मोदी का रास्ता रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed