{"_id":"b94bd0554766f60bf27eda7c3843c90e","slug":"narendra-modi-s-rally-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूट पॉलिश करने वाला भी बन सकता है पीएम: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूट पॉलिश करने वाला भी बन सकता है पीएम: मोदी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी वाराणसी के राजा तालाब मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली में जमकर गरजे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता आशीर्वाद दे, तो चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने लोगों से पूछा, क्या चाय बेचना पाप है ? खुद ही जवाब दिया, हमे चाय बेचना मंजूर है, देश बेचना नहीं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता आशीर्वाद दे तो चाय बेचने वाला क्या, खेत में काम करने वाला मजदूर भी और फुटपाथ पर बूट पॉलिश करने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं पर कहा कि जिस देश में युवाओं के भविष्य की गारंटी नहीं है, उस देश का भी कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें शपथ लेना होगा एक कांग्रेस मुक्त राष्ट निर्माण की।
विज्ञापन
गरीबी का जिम्मेदार एक परिवार
मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार को घेरते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीबी के लिए कोई दोषी है, तो एक परिवार दोषी है। इसीलिए 45 साल एक ही परिवार की सरकार रहने के बाद भी गरीबी नहीं मिट पाई है।
उन्होंने कहा, जैसे स्टूडेन्ट्स को परीक्षा होते ही भगवान याद आते हैं, वैसे ही चुनाव आते ही कांग्रेस को को भगवान याद लगते हैं, वह गरीबों की माला फेरने लगते हैं।
मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कई सालों से गंगा के नाम देश के नागरिकों को मूर्ख बनाने का अभी आरोप लगाया।
पढ़ें- कांग्रेस गंगा को बर्बाद करने की पापी है: मोदी
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिना देश में महज सरकार नहीं बन सकती, बल्कि देश का विकास नहीं हो सकता, देश आगे नहीं बढ़ सक ता, देश की भूख नहीं मिट सकती।
वे बोले, उत्तर प्रदेश के महज सांसदों की संख्या के हिसाब से मत देखिए। हमारे लिए यद देश की भलाई के लिए सबसे बड़ी उर्वरा भूमि है? अकेला यूपी पूरे यूरोप का पेट भर सकता है।
पढ़ें- सपा दंगा करवाने वाली पार्टी: राजनाथ
मुझे यहां की धरती, यहां के नागरिकों पर भरोसा है, इसी भूमि पर रामराज्य बनाने का काम यहां के पुरखों ने किया।
जनता ठीक न होती, शक्ति न होती, संस्कार न होते तो राम राज्य नहीं बन सकता था। उन्होंने कहा, जनता उस विरासत की धनी है, फिर भी पिछड़ा हुआ है।
मोदी बोले, जिस दिन यहां की जनता सही लोगों और सही नेताओं को चुन लेगी, उसी दिन यूपी के साथ देश बदल जाएगा।
जनता लड़ेगी अगला चुनाव
उन्होंने कहा कि देश में चुनाव से पहले चुनाव का माहौल बनना आजाद भारत की पहली घटना है।
पहली बाद हिन्दुस्तान के कोने-कोने में दिल्ली की सरकार को उखाडऩे के लिए उतावली और एग्रेसिव हो रही है। वे बोले 2014 का चुनाव कोई दो दल या कोई व्यक्ति लडऩे वाले नहीं है।
2014 का चुनाव इस देश की जनता लड़ेगी और उसने तय कर लिया है कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
वाराणसी की विजय शंखनाद रैली में मोदी ने कहा कि गंगा मैया के बिना देश अधूरा है। औरों के लिए गंगा एक नदी हो सकी है, हमारे लिए मां है। गंगा पानी की धारा नहीं है, संस्कृति की धारा है।
मोदी ने कहा कि देश वादे से थक चुका है इसलिए वह वादे नहीं इरादे के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी इरादे पूरा करने की क्षमता भी रखते हैं।
बाबा से मांगी मन्नत
उन्होंने बाबा विश्वनाथ से पीएम बनने की मन्नत मांगी। मोदी ने वादा किया है कि पीएम बनने के बाद वे फिर से विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी देंगे।
मंदिर के मुख्य अर्चक ने मोदी के मंदिर से लौटने के बाद मीडिया को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पंडितों ने भी मोदी के लिए मंगलकामनाएं की हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में स्थित ज्ञानव्यापी मस्जिद से कुछ लोगों ने मोदी का अभिवादन किया, जवाब में उन्होंने भी अभिवादन किया।
कार्यकर्ताओं की बस पलटी
वाराणसी सभा में आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस वहां राजाका तालाब के नदजीक करीब बीस फीट नीचे गिरकर पलट गई। अच्छी बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मोदी की सुरक्षा में दस जिलों की पुलिस लगाई गई है।