सरकार लगातार कालेधन वालों के पीछे पड़ी है, बख्शे नहीं जाएंगे: पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम विजिबिलिटी होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर बहराइच में नहीं उतर पाया, जिसके बाद पीएम मोदी ने जनता को मोबाइल से सम्बोधित किया।
मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए रैली में न पहुंच पाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं मौसम खराब होने के कारण आपके पास नहीं पहुंच पाया, लेकिन अब मैं मोबाइल से आपके पास पहुंच गया।
मोदी ने कहा कि इस समय हम काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस समय काले धन रखने वाले बहुत सारे लोग पकड़े जा रहे हैं। उन पर आगे भी शिकंजा कसेगा। अभी आप अखबारों में पढ़ रहे हैं कि भ्रष्टाचार करने वाले पकड़े जा रहे हैं। आगे भी सरकार कार्रवाई करती रहेगी। सरकार काला धन रखने वालों के पीछे पड़ी है। ये लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में खराब कानून व्यवस्था का मसला उठाया और कहा कि भाजपा यूपी की जनता के सपनों को पूरा करेगी।
बहराइच से मेरा आत्मीय लगाव
मोदी ने कहा कि बहराइच से मेरा आत्मीय लगाव है। मुझे पूरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम ये लड़ाई जरूर जीतेंगे और यूपी व देश को आगे ले जाएंगे।
मोदी ने जनता से मोबाइल को अपना बैंक बनाने की अपील की और मोबाइल से उन्हे सुनने के लिए जनता को धन्यवाद दिया।
मोदी बहराइच के पहले गाजीपुर, आगरा, कुशीनगर, मुरादाबाद में परिवर्तन रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए व नोटबंदी से परेशान जनता को संतुष्ट करने के लिए लोगों की इस रैली पर खास नजर थी, लेकिन अब पीएम मोदी अमौसी एयरपोर्ट की तरफ लौट रहे हैं।