फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally

कामयाब हो मोदी की रैली, पढ़ें, क्या कर रहे हैं भाजपाई

Wed, 26 Feb 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally

नरेंद्र मोदी की रैली लखनऊ में दो मार्च को होनी है। ऐसे में पार्टी कहीं से भी चूक नहीं चाहती है।

विज्ञापन


इसीलिए नमो टी स्टाल व वाहन जुलूस सहित अनेक तरीकों से जनता के बीच रमाबाई स्थल पर होने वाली रैली का प्रचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में बालू अड्डे के पास पहला नमो टी स्टॉल का उद्धाटन हुआ।

वरिष्ठ नेता एवं विधायक कलराज मिश्र ने महारैली की अभूतपूर्व सफलता का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक देख कांग्रेस, सपा व बसपा को पराजय का खौफ सताने लगा है।

पूरे देश में मोदी की लहर

narendra modi rally

कलराज मिश्र का कहना है कि इस वक्त पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।

उत्तर प्रदेश में मोदी को मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन और भाजपा के पक्ष में बने माहौल ने कांग्रेस, सपा व बसपा नेताओं की नींद उड़ा दी है।

मिश्र इन्दिरानगर स्थित भूतनाथ मार्केट से युवा मोर्चा द्वारा शुरू की गई मोटर साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व जनसमूह के संबोधित कर रहे थे।

भाजपा महानगर इकाई की ओर से निशातगंज मंडल में महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया।

युवा मोर्चा लखनऊ महानगर ने गल्ला मंडी से मोटर साइकिल रैली निकाली। इसे प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन ने हरी झंडी दिखाई। वाहन रैली आईटी, परिवर्तन चौक, हजरतगंज होते हुए प्रदेश कार्यालय पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी स्टाल पर फोकस है पार्टी

narendra modi rally

शहर में कोठारी बंधु पार्क राजाजीपुरम में नमो टी स्टाल लगाया गया। मुंशी पुलिया चौराहे पर प्रदेश परिषद के सदस्य वीरेन्द्र जसवानी वीरू के नेतृत्व में नमो टी स्टाल का आयोजन हुआ।

इसका उद्घाटन महापौर दिनेश शर्मा, विधायक कलराज मिश्र, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह और महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू ने किया।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीना गुप्ता के नेतृत्व में तिलकनगर, शीतला देवी, राजेन्द्रनगर वार्ड में महिलाओं ने जनसंपर्क करते हुए मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे।

मानवाधिकार प्रकोष्ठ के मोटर साइकिल मार्च का आयोजन प्रकोष्ठ के संयोजक कुलदीप पति त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

इसके माध्यम से रैली के लिए आमंत्रण तथा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली विधानसभा मार्ग से शुरू होकर हजरतगंज, निशातगंज, पेपरमिल कालोनी, गोमतीनगर होते हुए राजभवन मार्ग पर खत्म हुई।

विज्ञापन

सुरक्षा का जिम्मा भाजयुमो पर

narendra modi rally

महारैली की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजुयमो को सौंपी है।

इसकी तैयारियों के लिए भाजपा कार्यालय पर एक बैठक हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सह प्रभारी सुनील बंसल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय उपस्थित रहे।

व्यवस्था के लिहाज से पूरे रैली स्थल को चार भागों में बांटा गया है। 750 कार्यकर्ता 75 टोलियों में तैनात होंगे।

टोली के नायक भाजयुमो के अवध क्षेत्र व लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed