फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi is communal says niece of atal bihari

अटल की भतीजी का वार, कहा मोदी सांप्रदायिक

Tue, 06 May 2014 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
narendra modi is communal says niece of atal bihari

इसे भाजपा के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है कि पार्टी के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी ने मोदी और भाजपा को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी व छत्तीसगढ़ के विलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला ने नरेंद्र मोदी को सांप्रदायिक करार दिया।
विज्ञापन


कहा कि उसी तरह सुल्तानपुर के भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी भी हैं। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को रोकना देश की जरूरत बताया।

उनका इशारा जिले में बसपा प्रत्याशी को मजबूत करने की तरफ रहा। वे सोमवार को शहर में एक बसपा नेता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

किया बसपा का समर्थन

narendra modi is communal says niece of atal bihari

करूणा शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी से इतर बसपा प्रत्याशी पवन पांडेय को ससुराल पक्ष का रिश्तेदार बताया। कहा कि इसलिए मैं उन्हें (बसपा प्रत्याशी को)आशीर्वाद देने आई हूं।

बताया कि वे छत्तीसगढ़ के विलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहां का चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पार्टी के प्रचार के लिए उप्र में भेजा है। लखनऊ में कई दिनों तक प्रचार के बाद वे पार्टी प्रत्याशी अजय राय के लिए वाराणसी जा रही हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में उन्हें पता नहीं है। न तो पार्टी ने उन्हें यहां प्रचार के लिए भेजा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। कहा कि वे बसपा का समर्थन नहीं कर रही हैं बल्कि सांप्रदायिक ताकतों को हराने वाले प्रत्याशी को मजबूत करने के लिए कह रही हूं।

पूछने पर उन्होंने बिना नाम लिए मौके पर मौजूद बसपा प्रत्याशी पवन पांडेय को सांप्रदायिक ताकतों को रोकने में सक्षम बताया। कहा कि जो जीत के करीब हो।

अटल-आडवाणी युग का अंत

narendra modi is communal says niece of atal bihari

पूर्व पीएम के बड़े भाई अवध बिहारी बाजपेयी की बेटी करुणा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने जीवन के 32 साल भाजपा को दिए हैं।

भाजपा छोड़ने के सवाल पर कहा कि बीजेपी पर एक ग्रुप विशेष ने कब्जा कर लिया है। अटल-आडवाणी युग समाप्त हो गया है।

उनके साथ काम करने वाले लोगों को अपमानित किया जा रहा है या तो पार्टी से निकाला जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस में आस्था जताते हुए कहा कि हमेशा कांग्रेस के लिए कार्य करुंगी।

मोदी और भाजपा पर उनकी ‌टिप्पणी को चुनावी मौसम को देखते हुए अच्छा नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा में अब बेईमान और भ्रष्‍ट

narendra modi is communal says niece of atal bihari

करूणा ने पहले भी भाजपा पर तीखे हमले किये थे उन्होने कहा था कि भाजपा अटल की राजनीतिक विरासत यानी उन्हें ही नहीं संभाल पाई तो देश क्या संभालेगी।

भाजपा में चंद नेताओं ने कब्जा कर अटल व आडवाणी युग को समाप्त कर दिया है। अब यह पार्टी बेईमान, मक्कार व भ्रष्ट्रों की हो गई है।

पार्टी में लोमड़ों व लोमडिय़ों का कब्जा हो गया है। एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed