फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Narendra Giri died under suspicious circumstances: AAP MP Sanjay Singh demands CBI probe

नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : स्वतंत्र देव ने जताया शोक, संजय सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 20 Sep 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Sep 2021 10:12 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि के नेतृत्व वाली अखाड़ा परिषद की देखरेख में ही वर्ष 2019 का प्रयागराज का महाकुंभ कराया गया था जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ था।
 

विज्ञापन
Narendra Giri died under suspicious circumstances: AAP MP Sanjay Singh demands CBI probe
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। ट्विटर के जरिए जारी बयान में आप सांसद ने कहा कि स्वामी नरेन्द्र गिरी की मौत को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इसकी सच्चाई सबके सामने आना चाहिए।

विज्ञापन


स्वामी जी के निधन पर शोक जताते हुए आप सांसद ने कहा कि बहुत से लोग उनके निधन को आत्महत्या बता रहे हैं और सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा उनके निधन की खबर सुनकर बहुत आहत हूं। इस घटना से यह भी स्पष्ट हो गया है कि इस सरकार में न तो आम आदमी सुरक्षित है और न ही साधु-संतो की जान ही सुरक्षित है। 
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने जताया शोक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्र देव ने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरी के ब्रह्मलीन होने के समाचार से स्तब्ध हूं। नरेंद्र गिरी का स्नेह व आशीर्वाद सदैव उन्हें मिलता रहा है। उनका जाना संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गोविंद शुक्ला, जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक ने भी नरेंद्र गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कराए उच्चस्तरीय जांच : स्वामी यतींद्रानंद 
जीवनदीप आश्रम परमाध्यक्ष रुड़की व वरिष्ठ महामंडलेश्वर पंच दशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में महंत नरेंद्र गिरी का निधन हुआ है, उसमें किसी गहरे षड्यंत्र से इनकार नहीं किया जा सकता है। उनसे हमारा गहरा लगाव था। बड़े प्रखर और दृढ़ निश्चयी संन्यासी थे। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। हम प्रदेश सरकार से तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। महंत नरेंद्र गिरी सनातन परंपराओं का पालन करने वाले और समस्त षड्दर्शन साधु समाज व अखाड़े का समन्वय बनाकर चलते थे। उनकी मृत्यु ने संत समाज को गहरे विषाद में डाल दिया है।


गंभीरता से कार्रवाई करे सरकार: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर के जरिए कहा है कि देश के प्रख्यात व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की खबर अति दुखद है। जिस परिस्थिति में उनकी मौत हुई है वह अति चिंतनीय है। उनके अनुयायियों के प्रति मायावती ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार जनभावना व मामले की गंभीरता के अनुरूप संतोषजनक कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed